सेलिब्रिटी

Published: Mar 19, 2023 03:33 PM IST

Malaika Arora-Arjun Kapoorअर्जुन कपूर से शादी को लेकर मलाइका अरोड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम प्री-हनीमून फेज में हैं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अपने प्रोफेशनल लाइफ (Professional Life) के साथ-साथ अपने पर्सनल लाइफ (Personal Life) को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। जहां एक तरफ वो अपने शो ‘मूविंग इन विद मलाइका’ (Moving in with Malaika) को लेकर चर्चाओं में रहती हैं। तो वहीं दूसरी तरफ वो अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ अपने रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। मलाइका अरोड़ा अरबाज खान से अलग होने के बाद अपने से 12 साल छोटे बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को पिछले काफी समय से डेट कर रही हैं।

वो अक्सर अपने रिश्ते पर खुलकर बातें करती आई हैं। वहीं बी टाउन के इस क्यूट कपल के शादी को लेकर फैंस के मन में हमेशा सवाल बना रहता है कि कब ये शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने वेडिंग प्लांस को लेकर चुप्पी तोड़ी हैं। बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच भले ही 12 साल का एज डिफ्रेंस है, लेकिन ये एक-दूसरे से खूब प्यार करते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ अपने लाइफ को लेकर आगे के प्लांस के बारे में बात की हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें शादी को लेकर कोई जल्दी नहीं है। फिलहाल वो अर्जुन कपूर के साथ प्री-हनीमून फेज एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें अपने और अर्जुन के बीच उम्र के लंबे फासले से कोई फर्क नहीं पड़ता है। क्योंकि प्यार की कोई उम्र नहीं होती है। मलाइका अरोड़ा अक्सर अर्जुन कपूर के साथ स्पॉट भी की जाती हैं और आए दिन सोशल मीडिया पर उनकी रोमांटिक तस्वीरें भी देखने को मिलती रहती है।