सेलिब्रिटी

Published: Jan 09, 2023 02:36 PM IST

The Night Manager Motion Poster अनिल कपूर की सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ का मोशन पोस्टर रिलीज, आदित्य रॉय कपूर के साथ यूं नजर आए एक्टर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अनिल कपूर (Anil Kapoor) की अपकमिंग वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ (The Night Manager) का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। जिसे एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। मोशन पोस्टर में अनिल कपूर के साथ एक्टर आदित्य रॉय कपूर भी नजर आ रहे हैं। वहीं उनके बैकग्राउंड में एरोप्लेन भी दिखाई दे रहा हैं। पोस्टर में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर लॉन्ग ब्लैक जैकेट में नजर आ रहे हैं। दोनों स्टार सूट-बूट में डैशिंग लग रहे हैं।

अनिल कपूर ने मोशन पोस्टर शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘दुनिया के सबसे खतरनाक हथियार डीलर को रोकने के लिए एक ही हथियार है – एक होटल का नाइट मैनेजर।’ बता दें कि आदित्य रॉय कपूर के साथ अनिल कपूर दूसरी बार साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। इसके पहले दोनों फिल्म ‘मलंग’ में नजर आए थे। हालांकि, फिल्म ‘मलंग’ में ये एक-दूसरे के विपरीत थे, लेकिन इस बार ये सीरीज में एक साथ काम करते नजर आएंगे।

वेब सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार स्पेशल्स पर जल्द ही रिलीज होगी। संदीप मोदी द्वारा निर्देशित इस वेब सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर के अलावा शोभिता धुलिपाला, अरिस्ता सिंह मेहता, तिलोत्तमा शोम, रवि बहल और शाश्वत चटर्जी, भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अनिल कपूर इस सीरीज के अलावा सिद्धार्थ आनंद की निर्देशित फिल्म ‘फाइटर’ में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगे। अनिल कपूर फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के साथ दिखाई देंगे।