सेलिब्रिटी

Published: Feb 06, 2023 09:18 AM IST

Grammy Awards 2023 म्यूजिक कंपोजर रिकी केज ने फिर बढ़ाया भारत का मान, तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड पर लिखा अपना नाम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Ricky Kej

मुंबई : मशहूर म्यूजिक कंपोजर (Music Composer) रिकी केज (Ricky Kej) ने एक बार फिर ग्रैमी अवॉर्ड (Grammy Award) हासिल कर भारत का मान बढ़ा दिया है। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना रिकी केज ने तीसरी बार ग्रैमी अवॉर्ड पर अपना नाम लिख दिया है। उन्हें यह अवॉर्ड उनकी अपनी एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ (Divine Tides) के लिए मिला है। इसे प्राप्त करने के बाद रिकी केज तीन ग्रैमी पुरस्कार हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनके एल्बम ‘डिवाइन टाइड्स’ को सर्वश्रेष्ठ इमर्सिव ऑडियो एल्बम कैटेगरी में नॉमिनेट किया गया था।

रिकी केज ने अपने इस अवॉर्ड को मशहूर ब्रिटिश रॉक बैंड ‘द पुलिस’ के ड्रमर स्टीवर्ट कोपलैंड के साथ शेयर किया है। अमेरिका में जन्मे और बेंगलुरु के रहने वाले संगीतकार रिकी केज ने इस अवॉर्ड को हासिल कर उनके खुशी का ठिकाना नहीं है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ग्रैमी अवॉर्ड के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “अभी-अभी मेरा तीसरा ग्रैमी पुरस्कार जीता है। अत्यंत आभारी हूं, अवाक हूं! मैं यह पुरस्कार भारत को समर्पित करता हूं। स्टीवर्ट कोपलैंड हर्बर्ट वाल्टल एरिक शिलिंग वैनिल वीगास लोनी पार्क।”

अब उनके इस ट्वीट पर सभी उन्हें बधाईयां दे रहे हैं। बता दें कि इससे पहले रिकी केज ने अपना दुसरा ग्रैमी अवॉर्ड 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स 2022 में बेस्ट न्यू एज एल्बम का अवॉर्ड जीता था। उन्होंने 2015 में अपना पहला ग्रैमी अवॉर्ड अपनी एल्बम ‘विंड्स ऑफ समसारा’ के लिए हासिल किया था।