सेलिब्रिटी

Published: Sep 21, 2023 09:19 AM IST

Dev Anand Iconic Juhu Bungalowदेव आनंद का घर बिकने की खबर अफवाह, भतीजे ने बताई सच्चाई!

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Social Media

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज दिवगंत एक्टर देव आनंद (Dev Anand) का मुंबई (Mumbai) के पॉश इलाके जुहू (Juhu) में एक घर है। एक्टर अपने इस घर में अपनी फैमिली के साथ 40 रहे। वहीं बीते दिनों उनके इस घर के बिकने की खबर सामने आई थी। मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया था कि देव आनंद का जुहू में स्थित 73 साल पुराने घर को एक रियल एस्टेट कंपनी को बेच दिया गया है। वहीं अब देव आनंद के भतीजे और मशहूर फिल्ममेकर केतन आनंद (Ketan Anand) ने इस खबर को महज अफवाह बताते हुए इसका खंडन कर दिया है। 

देव आनंद का नहीं बिका घर 

दरअसल, देव आनंद के मुंबई के जुहू में स्थित घर को लेकर यह खबर सामने आई थी कि देव आनंद की फैमिली ने इस घर को एक रियल एस्टेट कंपनी को 400 करोड़ रुपये में बेच दिया है। रिपोर्ट्स में फैमिली के इस घर को बेचने की वजह घर काफी समय से खाली रहना और इसकी अच्छे से देखरेख नहीं हो पाना बताया गया था। इसके साथ ही यह भी खबर सामने आई थी कि रियल एस्टेट कंपनी ने देव आनंद के इस घर को तोड़कर वहां 22 फ्लोर का टावर बनाने का फैसला किया है। वहीं अब देव आनंद की फैमिली ने इस पूरे खबरों का खंडन कर दिया है। 

देव आनंद ने 1950 में बनवाया था घर

देव आनंद के भाई के बेटे, केतन आनंद, ने हाल ही में अपने एक इंटरव्यू में बताया कि घर बिकने की खबर झूठी है। मैंने देवीना और उनकी फैमिली से इस बारे में जानकारी ली है। बता दें कि देव आनंद ने जुहू में स्थित अपने इस आवास को 1950 में बनवाया था। जहां वो अपनी पत्नी कल्पना कार्तिक और बच्चे सुनील आनंद और देवीना के साथ रहते थे। हालांकि, जब देव आनंद ने अपने इस घर को बनवाया था तब वहां बस छोटा गांव था और आसपास जंगल थे, लेकिन अब ये इलाका भीड़भाड़ वाला हो गया है।

1923 में जन्मे देव आनंद एक एक्टर के साथ एक डायरेक्टर भी थे। देव आनंद 2011 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। उनके निधन के बाद एक्टर के दोनों बेटे अमेरिका में शिफ्ट हो गए और पत्नी कल्पना कार्तिक देवीना के साथ ऊटी में रहने लगीं।