सेलिब्रिटी

Published: Jan 20, 2023 01:16 PM IST

Priyanka Chopraब्रिटिश वोग मैगजीन में छपी प्रियंका चोपड़ा की तस्वीर, 40 से अधिक इंटरनेशनल मैगजीन के कवर पेज पर हो चुकी हैं फीचर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

नई दिल्ली : अतीत में ऐसे कई उदाहरण सामने आए हैं जहां एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) ने अपनी भारतीय होने पर हमेशा गर्व व्यक्त किया है और उनके कई भारतीय प्रशंसकों ने हमेशा उनकी कामयाबियों पर गर्व महसूस किया है। अपनी सूचि में एक और कामयाबी जोड़ते हुए, एक्ट्रेस अब भारतीय सिनेमा में एकमात्र अभिनेत्री बन गई है, जिसने 40 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैगजीन्स के कवर पर फीचर हुईं हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक और मैगजीन के लिए शूट किया है।

बता दें कि वोग (Vogue) एक ब्रिटिश मैगजीन है और प्रियंका चोपड़ा जोनस ने फरवरी 2023 को मैगजीन के कवर पेज (Vogue Magazine) के लिए शूट किया। प्रियंका ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर किया है साथ ही ब्रिटिश मैगजीन वोग ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी तस्वीर को शेयर किया है और अपने ‘कवर स्टार’ का परिचय देते हुए, मैगजीन ने प्रियंका के बारे में कुछ विवरण भी दिए, जिसमें कहा गया, “बॉलीवुड से हॉलीवुड तक, अभिनेता, निर्माता और उद्यमी ने हमेशा अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष किया है। फिर भी कुछ भी उन्हें रोक नहीं सका। @ByJenWang

प्रियंका हाल ही में लॉस एंजिल्स में ऑस्कर उम्मीदवार एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ फिल्म की एक विशेष स्क्रीनिंग के लिए मौजूद रही थी। इस फिल्म में राम चरण, जूनियर एनटीआर स्टारर ने गोल्डन ग्लोब 2023 में सर्वश्रेष्ठ मूल गीत का पुरस्कार जीता था। प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया और स्पीच भी दिया। इसी तरह, उन्होंने एक अन्य फिल्म चेलो शो की विशेष स्क्रीनिंग के लिए भी मौजूद थी, जिसे ऑस्कर नामांकन के लिए चुना गया है।

प्रियंका चोपड़ा जोनस अपनी अगली फिल्म अमेरिकी रोम-कॉम ‘लव अगेन’ की को-स्टार सैम ह्यूगन, लिडिया वेस्ट, के रिलीज लिए तैयार हैं। जहां तक उनकी बॉलीवुड फिल्मों की बात है, उम्मीद की जा रही है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएंगी।