सेलिब्रिटी

Published: Jan 20, 2024 01:55 PM IST

Shoaib Marries Sanaशोएब-सानिया की शादी से तलाक का 'अंजाम-ए-सफ़र', सना-शोएब के निकाहनामे पर हुआ 'ख़त्म'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
ख़त्म हुआ सानिया-शोएब का रिश्ता

नई दिल्ली; आखिरकार पूर्व भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के पाकिस्तानी क्रिकेट पति शोएब मलिक (Shoaib Malik) ने अचानक सोशल मीडिया पर अपनी शादी का ऐलान कर दिया है। इस बार उन्होंने अपने ही देश की एक्ट्रेस सना जावेद (Sana Javed) से निकाह किया है। मियां शोएब मलिक की यह तीसरी शादी है। वे सानिया मिर्जा से शादी से पहले भी वह एक निकाह कर चुके थे और तलाक लेने के बाद पूर्व इंडियन टेनिस स्टार सानिया से भारत में निकाह किया था। आज दुनिया भले ही हैरान है, लेकिन संभवत: सानिया मिर्जा को इसकी भनक लग गई थी।

सानिया का क्रिप्टिक मेसेज

दरअसल पूर्व टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इस ओर इशारा करते हुए अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक क्रिप्टिक मेसेज किया था। उन्होंने अपना दर्द बयां करते हुए लिखा- तलाक कठिन है। इस पोस्ट ने पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ उनके तलाक की अफवाहों की अटकलों को और हवा दे दी थी।

हालांकि, उन दोनों की ओर से तलाक की खबर अभी तक नहीं आई है। हालांकि, यहां सानिया मिर्जा instragram से अपने और शोएब की तसवीरें हटाने में व्यस्त रहीं वहां इन सबके बीच शोएब ने अपनी तीसरी शादी की इबारत भी लिख डाली। 

 

14 साल की शादी बस ऐसे ही टूटी

गौरतलब है कि सानिया मिर्जा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के साथ शादी की थी। हालांकि इस शादी के भी पहले काफी विवाद हुआ था क्योंकि सानिया ने अपनी सगाई तोड़कर इस पाक क्रिकेटर के साथ निकाह करने का बड़ा फैसला लिया था। हालांकि अप्रैल 2020 में सानिया से शादी करने से पहले शोएब ने अपनी पहली पत्नी आयशा सिद्दीकी को तलाक दिया था। 

‘मोटापा’ वजह बता पहली पत्नी से शोएब ने लिया था तलाक 

आयशा भी एक भारतीय लड़की हैं। इस तरह शोएब की पहली शादी भी भारतीय शहर हैदराबाद में हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दीकी था। शोएब इसकी जानकारी किसी को नहीं दी थी। मामला तब बाहर आया जब सानिया और शोएब के निकाह से पहले आयशा सिद्दीकी ने इसका खुलासा किया।आयशा ने तब आरोप लगया था कि शोएब को उनके मोटा होने से दिक्कत है।ऐसे ही उन्होंने अब सना से शादी करने के लिए सानिया को तलाक दे दिया है। 

शादी-तलाक और अफवाह 

देखा जाए तो सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के अलग होने की अफवाहें बीते नवंबर 2022 से सुर्खियां बटोर रही थीं। हालांकि, यह बातचीत तब बंद हो गई थीं जब सानिया और शोएब ने शो ‘द मिर्जा मलिक शो’ के लिए एक साथ शूटिंग की और उन्होंने कहा कि वह ईद के दौरान अपनी बेगम सानिया को मिस कर रहे हैं।

यह अफवाहें 2023 में फिर से सामने आईं जब पाकिस्तानी क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और उस हिस्से को हटा दिया जिसमें लिखा था- एक सुपरवुमन का पति @mirzasaniar। पता हो कि सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी 2010 में हुई थी। इस शादी ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। यह निकाह भी अब एक टुटा हुआ सपना बनकर रह गई है।