सेलिब्रिटी

Published: Apr 26, 2023 01:11 PM IST

Sania Mirzaटेनिस छोड़ एक्टिंग के मैदान में उतरी सानिया मिर्जा, एकता कपूर के सीरियल में आएंगी नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Instagram

मुंबई: मशहूर टेनिस प्लेयर सानिया मिर्जा जल्द ही छोटे परदे पर एक्टिंग करती नजर आएंगी। खबर है कि सानिया एकता कपूर के शो ‘बेकाबू’ से एक्टिंग के मैदान में उतर रही हैं। इस डेली सोप में शालीन भनोट मुख्य किरदार निभा रही है। सानिया इस धारावाहिक के एक खास रोल में नजर आएंगी।

टेलीविजन पर बिखेरेंगी एक्टिंग का जलवा

टेनिस जगत से रिटायर हो चुकी सानिया मिर्जा इन दिनों जियो सिनेमा पर अपने चैट शो ‘द हैंगआउट’ के जरिए भी सक्रिय है। इसी चैट शो में सानिया को देखने के बाद एकता कपूर ने उन्हें ‘बेकाबू’ का ऑफर दिया था, जिसके लिए उन्होंने हामी भी भर दी है। हालांकि सानिया मिर्जा के किरदार को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि सानिया जल्द ही इस धारावाहिक के लिए शूटिंग शुरू कर देगी। इसी के साथ अब दर्शक सानिया को टीवी पर एक्टिंग करते भी देख पाएंगे।

सुर्खियों में है बेकाबू

बता दें कि एकता कपूर का शो ‘बेकाबू’ इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस शो के जरिए शालीन भनोट ने लंबे समय बाद डेली सोप की दुनिया में वापसी की है। वहीं, बेकाबू की कहानी भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। एकता कपूर का यह शो कुछ समय पहले ही लॉन्च हुआ है। शालीन के अलावा इस शो में ईशा सिंह भी मुख्य किरदार में हैं। इन कलाकारों के साथ सानिया मिर्जा को एक्टिंग करते देखना दर्शकों के लिए एक दिलचस्प अनुभव होगा।