सेलिब्रिटी

Published: Apr 07, 2023 11:34 AM IST

Sidhu Moosewala New Songसिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद रिलीज हुआ उनका तीसरा गाना 'Mera Na', मिले इतने मिलियन व्यूज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) दिवंगत (Late) पंजाबी सिंगर (Punjabi Singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) आज हमारे बीच नहीं हैं। लेकिन वो आज भी अपने फैंस के दिलों में जीवित हैं। प्रशंसक आज भी उनके गाए गानों को सुनते हैं और उनको याद करते हैं। सिद्धू मूसेवाला के फैंस की संख्या काफी तगड़ी है। वहीं आज यानि 7 अप्रैल को सिद्धू मूसेवाला का नया गाना ‘मेरा ना’ (Mera Na) रिलीज हुआ है। उनका ये नया गाना उनके यूट्यूब चैनल पर स्ट्रीम हो रहा है।

उनका ये गाना रिलीज होते ही फैंस उनके इस नए गाने को अपना प्यार दे रहे हैं। साथ ही फैंस इस गाने को सुनकर सिंगर को याद करते हुए इमोशनल भी हो रहे हैं। यूट्यूब पर घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 2 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं। सिद्धू मूसेवाला द्वारा गाए इस गाने को उन्होंने ही खुद बरना बॉय के साथ मिलकर लिखा था जबकि इस गाने को स्टील बंग्लेज ने म्यूजिक दिया है। बता दें कि सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद ये उनका तीसरा गाना रिलीज हुआ है। सिद्धू मूसेवाला का दूसरा गाना ‘VAAR’ गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर 8 नवंबर को रिलीज हुआ था। जो फैंस को बेहद पसंद आया था।

गौरतलब है कि बीते साल 29 मई की शाम मानसा के गांव जवाहरके में सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के वक्त वो अपनी थार जीप में अपने दो दोस्तों के साथ थे। उस वक्त वो बिना गनमैन के थे। उनके निधन ने उनके परिवार को झकझोर कर रख दिया है। वहीं उनकी मौत से उनके फैंस को भी गहरा धक्का लगा है।