सेलिब्रिटी

Published: Jan 12, 2021 04:02 PM IST

सेलिब्रिटीबड़े पर्दे पर हुई सोनू सूद की वापसी, इस म्यूजिक वीडियो में आएँगे नज़र

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood) कोरोना काल में कई लोगों के मसीहा बन गए हैं। वह पिछले कुछ दिनों से बड़े पर्दे से दूर थे। लेकिन, अब वह जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में नज़र आने वाले हैं। इस म्यूजिक वीडियो का नाम ‘पागल नहीं होना’ (Pagal Nahi Hona) है और इसमें सोनू के साथ ऐक्ट्रेस और सिंगर सुनंदा शर्मा दिखाई देने वाली हैं। 

सोनू सूद (Sonu Sood) ने खुद सोशल मीडिया पर इस वीडियो का पोस्टर शेयर किया है। वहीं, सोनू का यह म्यूजिक वीडियो 15 जनवरी को रिलीज होने जा रहा है। मीडिया से बात करते हुए सोनू ने इस म्यूजिक वीडियो के बारे में जानकारी दी है।

एक्टर ने कहा कि यह गाना उन्होंने सेना के जवानों को समर्पित किया है। सोनू  (Sonu Sood) ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए उन्होंने अपने एक्टिंग असाइनमेंट्स को कम कर दिया है। लोगों की मदद करते हुए वह अपने भीतर के सैनिक का सम्मान कर रहे हैं। 

सोनू सूद (Sonu Sood) ने आगे कहा कि यह म्यूजिक वीडियो एक सैनिक के बारे में है, जो सीमा पर दुश्मन से लड़ने के लिए अपने परिवार को पीछे छोड़ जाता है। शायद इस गाने के जरिए सेना के जवान इससे खुद को जोड़ पाएंगे।

सोनू (Sonu Sood) के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म ‘किसान’ साइन की है। फिल्म ‘किसान’ को ई निवास डायरेक्ट करेंगे। इस फिल्म को राज शांडिल्य प्रड्यूस करने जा रहे हैं।