सेलिब्रिटी

Published: Apr 24, 2023 05:57 PM IST

Actresses Are Not Fit For Bikiniबिकनी पहन इन अभिनेत्रियों ने उड़वाया अपना मजाक, आज भी होगा इस बात का पछतावा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड में बिकिनी पहनने का चलन काफी पुराना है। लेकिन ये बिकनी टोंड बॉडी और जीरो साइज फिगर पर ही जंचता है। पर कभी-कभी बिकनी ट्रेंड को फॉलो करने के चक्कर में कई बार डबल साइज एक्ट्रेसेस को भी बिकिनी पहनना पड़ा। तब उनकी काफी किरकिरी हुई और उनका जमकर मजाक उड़ाया गया। जिससे परेशान इन एक्ट्रेसेस ने बिकनी से तौबा ही कर ली। आइये जानते हैं कौन-कौन सी एक्ट्रेस बिकनी पहनकर ट्रोल हो चुकी है…

काजोल: काजोल का भारी-भरकम फिगर बिकनी लायक है ही नहीं। फिर भी फिल्म ‘बाजीगर’ के एक सीन में वो बिकिनी में नजर आई। इस बिकनी को लेकर उन्हें जमकर निशाना बनाया गया। इसके बाद काजोल ने शायद ही फिल्मों में बिकनी पहनने का साहस जुटाया हो।

ऋचा चड्ढा:  डबल साइज ऋचा चड्ढा फिल्मों के अलावा भी कई मौके पर बिकिनी लुक में नजर आ चुकी है। ऋचा ने मैक्सिम मैगजीन के लिए हॉट बिकिनी में फोटो शूट करवाया था, जिसके बाद उन्हें बॉडी शेमिंग का शिकार होना पड़ा। दरअसल ऋचा चड्ढा का फिगर बिकिनी पहनने लायक है ही नहीं।

सोनाक्षी सिन्हा : सोनाक्षी सिन्हा को साड़ी के अलावा किसी आउटफिट में देखना दर्शकों के लिए किसी भयानक अनुभव से कम नहीं है। फिट रहने के लिए सलमान खान की सलाह को उन्होंने कभी सीरियसली नहीं लिया। इसलिए हमेशा लोग उन्हें बिकिनी ना पहनने की सलाह मुफ्त में दे जाते हैं। बॉडी शेप के कारण सोनाक्षी को इस सलाह को गंभीरता से लेना भी चाहिए।

परिणीती चोपड़ा: परिणीति रील और रियल दोनों लाइफ में काफी बोल्ड और मॉडर्न हैं। फिल्मों में एक्ट्रेस को कई बार बोल्ड सीन देते देखा जा चुका है, परिणीति चोपड़ा को बिकिनी पहनने का रिस्क नहीं लेना चाहिए।

हुमा कुरैशी: हुमा कुरैशी के साइज को देखकर कोई भी कह सकता है कि वो खाते-पीते घर की बच्ची है। इस बच्ची ने अपने वजन को ही अपना यूएसपी बना रखा है। इसलिए जब तक हुमा अपना वजन कम नहीं कर लेती, तब तक बिकनी से दूर रहना ही उनके लिए अच्छा होगा।

रानी मुखर्जी : काजोल की तरह रानी मुखर्जी को भी बिकिनी से दूर ही रहना चाहिए। लेकिन पति आदित्य चोपड़ा की जिद्द पर वो ‘दिल बोले हड़िप्पा’ में बिकिनी पहनने का करिश्मा दिखा चुकी है। हालांकि उनका भारी फिगर उन्हें इसकी इजाजत नहीं देता।

विद्या बालन : : विद्या बालन भी एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें बिकनी से दूर रहना चाहिए। अपने वजन और आउटफिट के लिए विद्या कई बार लोगों के निशाने पर आ चुकी है। विद्या के भारी भरकम शरीर पर साड़ी में ही ज्यादा जंचती है।