Siblings Day
Photo: Social Media

Loading

मुंबई: 10 अप्रैल को ‘नेशनल सिब्लिंग्स डे’ मनाया जाता है। इस अवसर पर आज कई सेलेब्स अपने भाई-बहनों के साथ अपनी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक ओर जहां करिश्मा कपूर ने बहन करीना कपूर के साथ फोटो शेयर किया है, तो वहीं दूसरी ओर रिद्धिमा कपूर भी भाई रणबीर कपूर के साथ फोटो शेयर कर प्यार बरपा रही हैं। इस लिस्ट में अथिया शेट्टी, कियारा आडवाणी और शिल्पा शेट्टी का नाम भी शामिल है।

लेकिन इन भाई-बहनों का प्यार देखकर जब इनके जर्नी की तुलना की जाए तो एक इसमें हीरो है तो दूसरा जीरो। बॉलीवुड में मौक़ा भले ही विरासत में मिलती हो लेकिन कामयाबी तो अपनी मेहनत से ही हासिल करना पड़ता है। बॉलीवुड में कई ऐसे एक्टर-एक्ट्रेस हैं जिन्हें मौका तो अपने पिता, भाई या बहन की लोकप्रियता के कारण मिला, लेकिन वो इस मौके को भुनाने में असफल रहे। आज सिबलिंग डे के इस मौके पर डालते हैं नजर उन स्टार सिबलिंग की जोड़ियों पर, जिनमें एक तो सुपरहिट है लेकिन दूसरा महाफ्लॉप..!

खोटा सिक्का निकले अरबाज़ और सोहेल

आज बॉलीवुड में सलमान खान का सिक्का चलता है। कहते हैं वो जिसे चाहे स्टार बना दें। लेकिन लाख मशक्कत के बावजूद सलमान अपने भाई अरबाज़ खान और सोहेल खान के करियर को परवान नहीं चढ़ा सके और उनके दोनों भाई खोटा सिक्का ही साबित हुए। अरबाज़ और सोहेल दोनों ने एक्टिंग के साथ-साथ डायरेक्शन में भी हाथ आजमाया, लेकिन सलमान की आधी कामयाबी भी उन्हें नसीब नहीं हुई। इन दिनों सलमान खान के दोनों भाई एक्टर की पॉपुलैरिटी के साए में जीने को मजबूर हैं।

बॉलीवुड में शमिता नहीं हुई सक्सेज 

1993 में ‘बाजीगर’ फिल्म से डेब्यू करने वाली शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड में काफी बड़ी सफलता हासिल की। लेकिन उनकी छोटी बहन शमिता शेट्टी का करियर बनाने में यशराज फिल्म्स भी फेल रहा। शिल्पा के मुकाबले शमिता को कई बड़ी फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला। उनकी शुरुआत भी यशराज जैसे बड़े बैनर से हुई थी, लेकिन शमिता बॉलीवुड में कोई ख़ास जगह नहीं बना पाई।

दर्शकों को पसंद नहीं आईं सोहा अली खान

सैफ अली खान कई सालों से इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। अपने करियर में उन्होंने कई बड़ी हिट फ़िल्में दी। लेकिन सैफ की बहन सोहा अली खान यहां अपने पैर नहीं जमा पाई। उनके पास शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी की लोकप्रियता की विरासत भी थी। बावजूद इसके सोहा अली खान को दर्शकों ने कोई ख़ास तवज्जो नहीं दी।

उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए संजय कपूर 

अनिल कपूर और बोनी कपूर ने अपने भाई संजय कपूर को हीरो बनाने की काफी कोशिशें की, लेकिन संजय कपूर उनकी उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। उनके पूरे करियर में ‘राजा’ ही एकमात्र ऐसी फिल्म है जिसकी वजह से लोग उन्हें जानते हैं। लेकिन इस फिल्म की कामयाबी का श्रेय भी माधुरी दीक्षित को जाता है।

अमृता अरोड़ा नहीं बना पाई पहचान

सोशल मीडिया सेंसेशन मलाइका अरोड़ा आज भी बढ़ाती उम्र में भी मीडिया की हेडलाइन बनी रहती है। लेकिन वहीं उनकी बहन अमृता अरोड़ा, जिन्होंने बतौर मॉडल और एक्ट्रेस काफी काम किया, अपनी कोई पहचान नहीं बना पाईं!

दरअसल सफलता के लिए जिस लगन और जुनून की जरूरत होती हैं वो इन स्टार सिब्लिंग्स में था ही नहीं। अपने सिब्लिंग्स की लोकप्रियता की वजह से इन्हें मौके जरूर मिले लेकिन वो इन मौके को भुनाने में कामयाब नहीं हो पाए।