सेलिब्रिटी

Published: Mar 25, 2023 02:51 PM IST

Sunita Kapoor Birthdayअनिल कपूर ने पत्नी सुनीता कपूर को बर्थडे विश करते हुए बताया आशीर्वाद, सोनम कपूर ने भी मां के जन्मदिन पर ऐसे लुटाया प्यार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अनिल कपूर (Anil Kapoor) की पत्नी सुनीता कपूर (Sunita Kapoor) आज अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। वो एक कॉस्ट्यूम डिजाइनर हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर पति अनिल कपूर ने उन्हें बर्थडे विश करते हुए एक लव नोट लिखा है। एक्टर अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पत्नी सुनीता के साथ बिताए सुनहरे पलों की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें दोनों का एक-दूसरे के लिए प्यार साफ झलक रहा है।

अनिल कपूर ने तस्वीरों को शेयर कर कैप्शन में लिखा, “मेरा सबसे बड़ा आशीर्वाद आज पैदा हुआ था… मेरी खूबसूरत पत्नी! सुनीता, तुम्हारे साथ जीवन किसी सपने से कम नहीं रहा। एक सपना जो मैं हर दिन जीने के लिए भाग्यशाली हूं! मेरे सपने और मेरे सपनों का साथी/दोस्त/पत्नी/लड़की, हमेशा और हमेशा बने रहने के लिए धन्यवाद… जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार!! सुनीता कपूर।” अनिल कपूर के इस पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी सुनीता कपूर को जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं।

वहीं एक्ट्रेस सोनम कपूर भी अपनी मां सुनीता कपूर के जन्मदिन पर उन्हें लंदन से विश की हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मां सुनीता कपूर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें सोनम भी अपने मां के साथ नजर आ रही हैं। वहीं एक तस्वीर में सुनीता के गोद में सोनम के बेटे वायु भी खेलते नजर आ रहे हैं।

तस्वीरों को शेयर कर सोनम कपूर ने कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैप्पी बर्थडे मामा, आपको सबसे ज्यादा प्यार। आपकी गोद में बैठकर और आपके प्यार और देखभाल से घिरे हुए, आपके आलिंगन से बढ़कर कुछ नहीं है। मैं आपकी उपस्थिति में हमेशा एक बच्चे की तरह महसूस करूंगी और मैं इसके लिए बहुत आभारी हूं। लव यू मम्मा।”