Raghav Chadha-Parineeti Chopra
Photo - Instagram

Loading

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) के अफेयर की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही है। लोगों यह कयास लगा रहे है कि शायद वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दरअसल, हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। जिसमें परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को साथ में स्पॉट किया गया था। दोनों साथ में लंच और डिनर पर देखे गए थे। इतना ही नहीं दोनों ने पपराजी को पोज भी दिया था।

जिसके बाद इनके रिलेशनशिप की खबरों ने तेजी पकड़ ली। हाल ही में जब राघव चड्ढा से परिणीति चोपड़ा को लेकर सवाल किया गया तब उन्होंने कहा था कि मुझसे राजनीति पर सवाल करिए परिणीति पर नहीं। वहीं अब परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के एक करीबी ने उनके डेटिंग के खबरों पर मुहर लगा दी है।

जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना। हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत के दौरान परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के एक करीबी सोर्स ने यह कन्फर्म किया कि परिणीति और राघव रिलेशनशिप में हैं। सोर्स ने यह भी बताया कि वो एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। करीबी ने आगे कहा कि परिणीति और राघव अपने इस रिलेशनशिप में काफी खुश हैं। वे एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं।

हालांकि, उनकी दोस्ती कुछ समय पहले ही रिलेशनशिप में बदली है। सोर्स ने आगे बताया कि परिणीति और राघव के बीच कई चीजें कॉमन हैं, इतना ही नहीं दोनों की ट्रैवल और फूड से जुड़ी पसंद भी सेम है। सोर्स ने कहा कि वो अपने इस रिलेशनशिप में बहुत सेफ स्पेस में हैं और वो अपने लाइफ के इस नए फेज को एन्जॉय कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के सांसद है। वो दिल्ली के रहने वाले हैं। राघव चड्ढा ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अपनी इकोनॉमिक्स की पढ़ाई की है। वहीं परिणीति चोपड़ा ने साल 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में एक्टर रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आई थीं। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘कोड नेम तिंरगा’ में दिखाई दी थी।