मनोरंजन

Published: Mar 11, 2022 11:47 PM IST

Sonam Kapoorसोनम कपूर के ससुर से साइबर ठगों ने की इतने करोड़ की लूट, आरोपियों की अलग-अलग जगहों से हो रही है गिरफ्तारी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : बालीवुड (Bollywood) अभिनेत्री (Actress) सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के ससुर (Father-in-Law) से 27 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस सिलसिले में दिल्ली, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त नीतीश अग्रवाल ने बताया कि सोनम कपूर के ससुर हरीश आहूजा की फरीदाबाद स्थित शाही एक्सपोर्ट फैक्टरी से 27 करोड़ 61 लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत जुलाई, 2021 में मिली थी।

शिकायत के मुताबिक, साइबर ठगों ने हरीश आहूजा के नाम से फर्जी कंपनी बनाई और करोड़ों रुपये स्थानांतरित करा लिए। उन्होंने बताया कि शिकायत मिलने के बाद फरीदाबाद की साइबर थाना पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। अग्रवाल ने बताया कि साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में दिल्ली, कर्नाटक, महाराष्ट्र, तमिलनाडु से नौ लोगों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में दिल्ली निवासी मनोज एवं मनीष को 10 दिसंबर और प्रवीण कुमार और मनीष कुमार को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया।

इसके बाद कर्नाटक के रायचूर जिले के इरगेरा गांव के गणेश परशुराम को 23 दिसंबर और मुंबई साहिन जोगलेकरवाडी के भूषण किशन, महाराष्ट्र के रायगढ़ के राहुल रघुनाथ को 29 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया है। अग्रवाल के मुताबिक महाराष्ट्र के पुणे जिले के गांव मुकाम पोस्ट के संतोष सीताराम जोत, तमिलनाडु के चेन्नई सुरेश कुमार को 29 दिसंबर गिरफ्तार किया गया तथा नई दिल्ली के न्यू राजेन्द्र नगर के रहने वाले ललित को 23 दिसंबर गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोज शाही कंपनी की फर्जी डीएससी बनवाकर कंपनी के पैसे का अंतरण करता था।

जांच में पाया गया कि उसकी आईडी से शाही कम्पनी के 27.61 करोड रुपए का लाइसेंस ट्रांसफर किया गया है। आरोपित प्रवीण कुमार वारदात में प्रयोग दस्तावेजों/संसाधनों को उपलब्ध कराने का काम करता था। गौरतलब है कि बालीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का विवाह 8 अप्रैल 2018 को अपने ब्वायफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ हुआ था। (एजेंसी)