मनोरंजन

Published: Jul 10, 2021 11:58 AM IST

Gossipक्या प्रियंका चोपड़ा की वजह से हर्षवर्धन कपूर को नहीं मिला 'द वाइट टाइगर'?, एक्टर ने किया बड़ा खुलासा

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Instagram

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर (Anil Kapoor) के बेटे हैं। हर्षवर्धन  के किरदार को दर्शकों के मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। हर्षवर्धन कपूर हाल रिलीज़ हुई एन्थोलॉजी सीरीज ‘रे’ में नज़र आये थे। इस सीरीज में उनके काम को खूब तारीफ मिल रही है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर्षवर्धन पिछले साल रिलीज़ हुई राजकुमार राव (Rajkumar Rao) और प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) स्टारर ‘द वाइट टाइगर’ (The White Tiger) में नज़र आने वाले थे। 

दअरसल हर्षवर्धन काफी लंबे समय से हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर नज़र टिकाये बैठे हैं। उन्हें  ‘द वाइट टाइगर’ में राजकुमार राव का किरदार भी लगभग मिल ही गया था। लेकिन फिर अंत में ये रोल उनकी जगह राजकुमार को दे दिया गया। बॉलीवुड बबल संग इस इंटरव्यू में हर्षवर्धन ने यह भी बताया कि उन्होंने रमीन बहरानी की फिल्म द व्हाइट टाइगर का ऑड‍िशन दिया था। हर्षवर्धन ने कहा ‘द व्हाइट टाइगर, मैंने राजकुमार राव की भूमिका के लिए ऑडिशन दिया था। मुझे रोल लगभग मिल ही गया। उन्होंने मुझे इसके लिए वास्तव में पसंद किया। लेकिन प्रियंका (चोपड़ा) आईं, उन्हें थोड़ा बड़ा एक्टर चाहिए था, मैं बहुत छोटा लग रहा था। मैं बहुत छोटा हूं, और राज इतने शानदार एक्टर हैं, लेकिन वह एक क्लोज कॉल था।‘ बता दें, प्रियंका चोपड़ा, राजकुमार राव और आदर्श गौरव ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था।’

हर्षवर्धन ने आगे कहा ‘हो सकता है, फिंगर्स क्रॉस्ड. मेरी एक नजर हमेशा वेस्ट (हॉलीवुड) की तरफ रही है. मुझे लगता है मेरे काम करने का तरीका. जो मुझे मिला…मुझे नहीं लगता कि मैं हॉलीवुड में काम नहीं कर सकता. पर ये मेरे कंट्रोल में नहीं है. अगर कुछ होता है तो वादा करता हूं कि मैं कड़ी मेहनत करूंगा और मौके को हाथ से जाने नहीं दूंगा।