मनोरंजन

Published: Apr 17, 2021 12:34 PM IST

Divyanka Tripathiदिव्यांका त्रिपाठी ने बताई वजह, आखिर क्यों नहीं करतीं बिकिनी में फोटोज

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Instagram

मुंबई: टेलीविजन, बॉलीवुड या कोई मॉडल एक्ट्रेस हो वो हमेशा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी बोल्ड फोटोज शेयर करती हैं। माना जाता है कि आपको इस ग्लैमर इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए हमेशा अपने सोशल मीडिया पर एक्टिव होना बेहद जरूरी है। लेकिन क्या आपको पता है कि टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी(Divyanka Tripathi) अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्टिव तो हैं लेकिन कभी अपनी बिकिनी फोटोज शेयर नहीं करती है। और अब दिव्यांका ने इसकी वजह बताई हैं। 

दरअसल दिव्यांका बहुत शर्मीली है। दिव्यांका ने बताया कि बिकिनी पहनने से उन्हें शर्म आती है। दिव्यांका ने टाइम्स ऑफ इंडिया को इंटरव्यू देते वक़्त कहा, ‘बिकिनी में फोटोज शेयर नहीं करने की यही वजह है कि मैं बहुत शर्मीली हूं।  मुझे स्विमसूट और बिकिनी पहनने में बहुत शर्म आती है और इसी वजह से मैंने कभी स्विमिंग नहीं सीखी। ऐसा नहीं होना चाहिए, लेकिन मैं क्या करूं मैं ऐसी ही हूं। मुझे ये सब करने से पहले अपने अंदर बहुत कॉन्फिडेंस चाहिए।  जो खूबसूरत लड़कियां ऐसी फोटोज शेयर करती हैं उनमें बहुत कॉन्फिडेंस है। 

साथ ही जब दिव्यांका से पूछा गया कि क्या आप के अंदर थोड़ा कॉन्फिडेंस आया की नहीं दिव्यांका ने कहा कि ‘अब तक ऐसा कोई सिचुएशन आया नहीं मेरे लाइफ में। लेकिन अभी भी में इसको लेकर अजीब फील करती हूं। और मेरे इस शर्मीले बिहेवियर के पीछे कोई लॉजिक ही नहीं है।

दिव्यांका क्राइम पेट्रोल शो होस्ट कर रही थी। कुछ दिन पहले ही दिव्यांका ने शूटिंग ख़त्म की है। जिसकी जानकारी खुद दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी।