कोरोना से ‘ये है मोहब्बतें’ फेम दिव्यांका त्रिपाठी की चाची का हुआ निधन,  दुख में डूबा परिवार

नीलम त्रिपाठी का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा हैं।

    Loading

    The coronation of Divyanka Tripathi’s house, Corona, actress’s aunt Rakhi Tripathi passed away: कोरोना वायरस की पहली लहर की तरह दूसरी लहर से भी महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। कई लोगों के लिए बुरा संदेश लेकर आ रही है। राज्य में बेहद भयावह स्थिति है और मुंबई समेत कई शहरों में बेड और इलाज के इंतजाम कम पड़ने लगे हैं। हालांकि अब राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को कुछ राहत मिलने की उम्मीद नजर आने लगी है और राज्य के मामलों के चरम पार करने के संकेत दिखने लगे हैं। इसी बीच टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। ‘ये है मोहब्बतें’ की इशिता यानी दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की चाची राखी त्रिपाठी (Rakhi Tripathi) का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। 

    दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) की मां नीलम त्रिपाठी (Neelam Tripathi) ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी अपने फैंस को दी है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा ‘मेरी देवरानी राखी त्रिपाठी का निधन हुआ है। सभी से अनुरोध है घर पर रहें, सुरक्षित रहें।‘ नीलम त्रिपाठी का यह पोस्ट खूब वायरल हो रहा हैं। 

     

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Divyanka Tripathi Dahiya (@divyankatripathidahiya)

    आपको बात दें, कोरोना वायरस महामारी की चपेट में अब तक बॉलीवुड से लेकर टीवी इंडस्ट्री के कई कलाकार आ चुके हैं। इसके साथ ही कई कलाकारों का कोरोना वायरस के चलते निधन भी हो चुका है।