मनोरंजन

Published: Dec 09, 2021 12:10 PM IST

Bollywood Tribute प्रियंका चोपड़ा से अजय देवगन तक, बॉलीवुड के सेलेब्स ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ को दी श्रद्धांजलि

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: तमिलनाडु के कन्नूर (Kunnor ) में हुए हेलिकॉप्टर हादसे (Helicopter Crash) में जान गंवाने वाले CDS बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) और उनकी पत्नी सहित 12 अन्य लोगों का दुर्घटना में निधन हो गया। इस हादसे में केवल एक जीवित बचा था। ऐसे में अब बॉलीवुड हस्तियों ने  मीडिया अकाउंट पर पोस्ट के जरिये शोक व्यक्त किया है। 

अजय देवगन ने लिखा, “जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और भारतीय सैनिकों के असामयिक निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। उनके सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है।” 

संजय दत्त ने ट्वीट किया, “इस दुखद दुर्घटना में जनरल रावत, उनकी पत्नी और सेना के 11 जवानों के परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं। शांति।”

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टा स्टोरी में लिखा, “ऐसी दुखद खबर। इस अकल्पनीय क्षति से निपटने वाले परिवारों के लिए प्रार्थना और शक्ति भेजना। शांति।

गौरतलब है कि मिलनाडु के कुन्नूर में हेलीकॉप्टर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी सहित सशस्त्र बल के अन्य अधिकारियों का निधन पर उत्तराखंड में तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया गया है।