मनोरंजन

Published: Dec 08, 2021 03:05 PM IST

Ragini Khanna Birthday Special34 साल की हुई गोविंदा की भांजी रागिनी खन्ना, बर्थडे पर देखें अभिनेत्री की बोल्ड तस्वीरें

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Govinda’s niece Ragini Khanna turns 34, see bold pictures of the actress on her birthday: टीवी की खूबसूरत अभिनेत्री रागिनी खन्ना (Ragini Khanna) आज अपना 34वां बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म  9 दिसंबर 1987 को मुंबई में हुआ है। उनके माता-पिता का नाम प्रवीण खन्ना और कामिनी खन्ना है। वैसे आपको यह जानकर हैरानी होगी कि अदाकारा, बॉलीवुड के स्टार अभिनेता गोविंदा की रिश्तेदार हैं। रागिनी खन्ना उनकी भांजी है। यही नहीं वह कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की कजिन बहन भी हैं। अभिनेत्री रागिनी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2008 में आई सीरियल ‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ से की थी। इसमें वह लीड रोल में दिखाई दी थी। 

 

‘राधा की बेटियां कुछ कर दिखाएंगी’ शो में रागिनी, मराठी अभिनेत्री सुप्रिया पिलगांवकर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थी। इसके बाद अदाकारा ‘ससुराल गेंदा फूल’, ‘बात हमारी पक्की है’, ‘सपना बाबुल का… बिदाई’, ‘एक हजारों में मेरी बहना है’, ‘रुक जाना नहीं’ जैसे शो में अहम भूमिका में दिखाई दी। इन सभी टीवी शो में रागिनी खन्ना ने निभाए किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। टीवी सीरियल के अलावा रागिनी खन्ना कई रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। जिसमें ‘झलक दिखला जा’, ‘देख इंडिया देख’, ‘दस का दम सीजन 2’, ‘कौन बनेगा करोड़पति’, ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’ जैसे पॉपुलर रियलिटी शो शामिल हैं।