मनोरंजन

Published: Aug 10, 2022 12:45 PM IST

Man of the Moon First Look टीजर के बाद जारी हुआ गुरु रंधावा का 'मैन ऑफ द मून' का फर्स्ट लुक, इस दिन रिलीज होगा एल्बम

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : पंजाबी (Punjabi) सिंगर (Singer) गुरु रंधावा (Guru Randhawa) लोगों में अपनी एक खास पहचान बना चुके हैं। फैंस उनके गाने को बड़े उत्साह के साथ सुनते है। यही कारण है कि वो लोगों के दिलों पर राज करते हैं। गुरु रंधावा सिंगर, कंपोजर के रूप में जाने जाते हैं। वहीं एक बार फिर सिंगर अपने प्रशंसकों के लिए अपना एक नया और थोड़ा हटके एल्बम लेकर आ रहे हैं। जिसका टीजर 8 अगस्त को रिलीज हो चुका हैं। जिसमें स्पेस की झलक देखने को मिली थी।

जिसे देखने के बाद फैंस इस पूरे एल्बम को देखने के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं गुरु रंधावा भी अपने प्रशंसकों की उत्सुकता को देखते हुए आज अपने इस एल्बम में अपने फर्स्ट लुक पोस्टर को भी जारी कर दिया हैं। उनका ये लुक वास्तव में काफी दमदार लुक है। फर्स्ट लुक पोस्टर में गुरु रंधावा एस्ट्रोनॉट के गेटअप में नजर आ रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने रिलीज डेट को भी अपने फैंस के साथ शेयर किया हैं। सिंगर ने अपने फर्स्ट लुक को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘क्या आप ‘मैन ऑफ द मून’ की दुनिया में गोता लगाने के लिए उत्साहित हैं? 22 अगस्त को रिलीज हो रही है। बने रहें।’

उनके इस लुक की तरफ फैंस बड़ी तेजी से आकर्षित हो रहे हैं। ये पूरा गाना 22 अगस्त, 2022 को भूषण कुमार की टी-सीरीज पर रिलीज किया जाएगा।