मनोरंजन

Published: Mar 08, 2024 12:21 PM IST

Dolly Sohi Passes Awayहिटलर दीदी फेम टीवी एक्ट्रेस डॉली सोही का सर्वाइकल कैंसर से निधन नवी मुंबई के अस्पताल में थीं भर्ती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Dolly Sohi

मुंबई: टेलीविजन शो ‘झनक’ और ‘भाभी’ में बेहतरीन अभिनय करने वाली अभिनेत्री डॉली सोही का शुक्रवार सुबह सर्वाइकल कैंसर से नवी मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 47 वर्ष थी। सोही के भाई मनप्रीत ने यह जानकारी दी।

एक्ट्रेस को छह माह पूर्व ही सर्वाइकल कैंसर होने का पता चला था और वह तब से इसका इलाज करा रही थीं। सोह के भाई मनप्रीत ने एक न्यूज एजेंसी से बताया कि वह नहीं रहीं। अपोलो अस्पताल में सुबह करीब चार बजे उनका निधन हो गया। उन्हें सर्वाइकल कैंसर था और मर्ज उनके फेफड़ों तक फैल गया था। उनकी तबीयत खराब होने के कारण हमने उन्हें कल रात अस्पताल में भर्ती कराया था।

एक रात पहले ही डॉली सोही की बहन अमनदीप सोही का भी पीलिया के कारण निधन हो गया। वह भी अभिनेत्री थीं। मनप्रीत ने कहा कि गुरुवार को अमनदीप का पीलिया के कारण डीवाई पाटिल अस्पताल में निधन हो गया था। डॉली सोही ने ‘कुसुम’, ‘मेरी आशिकी तुम से ही’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘परिणीति’ जैसे धारावाहिकों में काम किया था। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर में किया जाएगा। (एजेंसी)