मनोरंजन

Published: Mar 12, 2022 03:57 PM IST

Smart Jodiमोनालिसा को पति विक्रांत ने कह दी ऐसी बात, छलक पड़े भोजपुरी एक्ट्रेस के आंसू

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : स्टार प्लस (Star Plus) पर इस वक्त ‘स्मार्ट जोड़ी’ (Smart Jodi) का एक रियलिटी शो (Reality Show) प्रसारण (Telecast) हो रहा है। जिसमें फिल्मी सितारें पार्टिसिपेट कर रहे है। दर्शक इस शो को काफी फुर्सत से देखते है। इस शो के अपकमिंग एपिसोड का हिस्सा बनने भोजपुरी की अभिनेत्री मोनालिसा भी अपने पति विक्रांत के साथ मंच पर पहुंचने वाली है। इस एपिसोड का प्रोमो वीडियो स्टार प्लस के इन्स्टाग्राम के ऑफिसियल हैंडल पर स्ट्रीम हो रहा है।

वीडियो में ये जोड़ी इस मंच के जरिए एक-दुसरे को बड़े ही रोमांटिक तरीके से प्यार का इजहार करते नजर आ रहे है। ये कपल एक दुसरे को बेइंतेहा प्यार करते है। इसका प्रमाण इस कपल ने स्टार प्लस के ‘स्मार्ट जोड़ी’ शो के मंच पर दे दिया है। जिसमें विक्रांत ने भोजपुरी स्टाइल में अभिनेत्री को प्रपोज किया है। वीडियो में मोनालिसा अपने पति विक्रांत के साथ मंच पर है पहले तो एक रोमांटिक सांग बजता है फिर बाद में विक्रांत उन्हें भोजपुरी अंदाज में अपने प्यार का इजहार करते हुए कहते है की मोना तू हमार घमंड हउ, तू हमार गुरुर हउ, तू हमार जान हउ, तू हमार जहान हउ, हम तोहरा से सच्चा प्यार करीला, दुनिया कुछ भी बोले हमरा के कौनो फर्क पड़े वाला ना बा।

इतना सुनते ही मोनालिसा भावुक हो जाती है और उनके आंखों से आंसुओं की धारा निकल पड़ती है। अभिनेत्री रोते हुए विक्रांत के गले से लिपट जाती है और इस इजहार का एक्ट्रेस जवाब देते हुए कहती है की हमहूं तोहार हई अउर हम तोहरा के सिवा अउर केहू के ना देख पाइब। ये प्यारा एपिसोड स्टार प्लस के स्मार्ट जोड़ी शो पर रविवार यानि 13 मार्च को रात 8 बजे प्रसारित होगा।