मनोरंजन

Published: Aug 09, 2022 02:39 PM IST

Indian Police Forceरोहित शेट्टी की वेब सीरीज के BTS वीडियो में शिल्पा शेट्टी का दिखा एक्शन मोड, दुश्मनों को धुल चटाती आई नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों अपनी आगामी वेब सीरीज ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ की शूटिंग में काफी बिजी चल रही हैं। वो इस फिल्म में एक कॉप की भूमिका निभा रही हैं। इस सीरीज से उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। अभिनेत्री इस फिल्म में कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसका सबूत हैं इंस्टाग्राम पर उनके द्वारा शेयर किया गया BTS वीडियो।

जिसमें साफ नजर आ रहा हैं कि शिल्पा शेट्टी फुल एक्शन मोड में हैं और अपने दुश्मनों को धूल चटाती नजर आ रही हैं। वहीं वीडियो में एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा भी दुश्मनों को सबक सिखाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में रोहित शेट्टी कैमरा हैंडल करते हुए सीन को शूट करते दिखाई दे रहे हैं। यह एक फाइटिंग सीन हैं। जिसमें शिल्पा शेट्टी का दमदार अवतार देखने को मिल रहा हैं। उनके इस वीडियो पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं।

इस सीरीज में शिल्पा शेट्टी के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा और विवेक ओबरॉय भी हैं। सीरीज में ये तीनों स्टार्स कॉप की भूमिका में नजर आएंगे। इस सीरीज से रोहित शेट्टी ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। हालांकि, अब तक इस सीरीज के रिलीज डेट का खुलासा नहीं हुआ हैं।  गौरतलब है कि शिल्पा शेट्टी आखिरी बार फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आई थी। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी और (Actress) शर्लिन सेतिया भी नजर आई थी।