मनोरंजन

Published: Jun 03, 2021 05:27 PM IST

Hrithik Roshanऋतिक रोशन ने इस कोरोना काल में CINTAA को 20 लाख रुपए की मदद

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: देश में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। कोरोना की वजह से इस वक़्त पूरा देश परेशान है। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है। जिसके चलते राज्य में फिर एक बार लॉकडाउन लग गया है। पिछले कुछ दिनों में पूरे देश में लाखों की संख्या में लोग पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। ऐसे में नेता हो या अभिनेता कोई भी कोरोना के कहर से नहीं बच पा रहा है। रोजाना किसी न किसी एक्टर के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आ रही है। ऐसे में लोगों को वैक्सीन देने का काम तेजी से किया जा रहा है। 

बॉलिवुड सिलेब्स लोगों की हर तरह से मदद करने की कोशिश में हैं। सेलेब्स दवा, ऑक्सीजन, भोजन आदि से मदद कर रहे हैं। सोनू सूद(Sonu Sood) आज भी लोगों की मदद करने में लगातार लगे हुए हैं। सलमान खान(Salman Khan) भी लोगों तक खाना पहुंचाने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन ने 20 लाख रुपए का दान दिया है। ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) द्वारा दी यह राशि वैक्सीनेशन और राशन बांटने के काम में आएगी। ऋतिक रोशन ने सिंटा को यह पैसे दिए हैं।

सिंटा के जनरल सेक्रेटरी अमित बहल ने बताया, ‘ऋतिक रोशन ने पिछले लॉकडाउन में भी हमारी सहायता की थी। उन्होंने पिछली बार 25 लाख रुपए दिए थे। इस बार उन्होंने 20 लाख का दान दिया है। इसके माध्यम से हम हमारे 5000 मेंबर्स का वैक्सीनेशन करवाएंगे। इसके अलावा हम इसी राशि से गरीबी रेखा के नीचे वाले मेंबर्स के लिए राशन की व्यवस्था भी करेंगे।’

ऋतिक रोशन के अलावा विकी कौशल ने सिंटा को ढाई लाख रुपए दिए हैं। फ्लोरा सैनी ने 25 हजार रुपए दिए है। इसके अलावा बॉलीवुड के कई कलाकारों ने छोटी सहायता की है। ऋतिक रोशन की बड़ी राशि से सभी को लाभ होगा। सिंटा अपने मेंबर्स की सहायता करने के लिए फंड जुटाने का प्रयास कर रहा है। अमित बहल ने कहा, ‘हम हमारी खुद की जेब से सिंटा ने 1400 मेंबर्स को राशन दे चुके है और 3 हजार रुपए दो हजार मेंबरों के अकाउंट में ट्रांसफर किए हैं। सिंटा के 60% मेंबर्स दिहाड़ी मजदूर है जो कि महाराष्ट्र सरकार के नियमों के चलते परेशान हैंl कई लोग दूसरे काम करने के लिए भी मजबूर हैं।