मनोरंजन

Published: Jan 08, 2021 01:50 PM IST

पूछताछ बॉम्बे HC के आदेश पर बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं कंगना रनौत

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: मुंबई: बॉलीवुड की बड़बोली अदाकारा कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की आज मुंबई पुलिस (Mumbai Police) के सामने पेशी हुई है। उन पर समाज में नफरत फैलाने का आरोप लगा है। इसके बाद बांद्रा कोर्ट ने पुलिस को कंगना के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया था। इस मामले के तहत कंगना और उनकी बहन रंगोली को 8 जनवरी को दोपहर 12 से 2 बजे के बीच बांद्रा पुलिस स्टेशन में हाजिर होने का आदेश मिला था। 

मुंबई पुलिस में हाजिर होने के लिए कंगना को दो बार समन भेजा था, लेकिन वह अलग-अलग वजह बताकर हाजिर नहीं हुई थीं। इसके साथ ही कंगना ने बॉम्बे हाईकोर्ट में इस एफआईआर को खारिज करने के लिए कोर्ट में एक याचिका भी दायर की थी। इसके बाद बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) ने एफआईआर रद्द करने से इनकार कर दिया था। 

 

 

बॉम्बे हाई कोर्ट (Bombay High Court) की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पुलिस को भी फटकार लगाई थी। उन्होंने कंगना पर राजद्रोह की धारा दर्ज कराई थी। कोर्ट ने मुंबई पुलिस को कहा, ‘अगर कोई सरकार के मुताबिक नहीं चलेगा, तो क्या आप उसे राजद्रोह घोषित कर देंगे।’