मनोरंजन

Published: Jul 17, 2021 11:29 AM IST

Good Newsजान्हवी कपूर के लिए करण जौहर बनाएंगे नई फिल्म, जानें पूरी डिटेल्स

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: फिल्म धड़क से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। जान्हवी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव भी रहती हैं और अपने फैंस के साथ अपनी फोटोज व वीडियोज शेयर करती रहती हैं। जान्हवी कपूर ने काफी कम वक्त में इंडस्ट्री में अपने लिए एक खास जगह बनाई है। वह इन दिनों किसी न किसी वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। जहां एक ओर फैंस को उनकी आगामी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार है। वहीं, कई लोग अभिनेत्री की खूबसूरती पर फिदा रहते है। अब जाह्नवी के फैंस के लिए है गुड न्यूज क्योंकि धर्मा प्रोडक्शन ने कायोज़ ईरानी की फिल्म में जाह्नवी कपूर को कास्ट किया है। 

दअरसल करण पहले जान्हवी के साथ ‘दोस्ताना 2’ और ‘मिस्टर लेले’ बनाने वाले थे लेकिन फिर ये दोनों ही फिल्में होल्ड पर चली गईं। जहां दोस्ताना 2 कार्तिक आर्यन के बीच में छोड़ देने की वजह से होल्ड पर गई वहीं कार्तिक की लगातार डेट क्लैश के कारण जान्ह्वी को मिस्टर लेले को भी छोड़ना पड़ा। इसीलिए जान्ह्वी को कायोज ईरानी द्दारा डायरेक्ट फ़िल्म में लेने का फ़ैसला किया है। सूत्रों की मानें तो जान्ह्वी के अपोज़िट सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra) या वरुण धवन (Varun Dhawan) को साइन किया जा सकता है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर पिछली बार हॉरर कॉमेडी ‘रूही’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में फैंस को उनका अभिनय काफी पसंद आया था। उन्होंने फिल्म ‘धड़क’ से डेब्यू किया था। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘दोस्ताना 2’ और ‘गुड लक जेरी’ शामिल हैं।