मनोरंजन

Published: Jun 22, 2021 10:33 AM IST

Khatron Ke Khiladi 11सेलेब्स लौटे साउथ अफ्रीका से, कोविड की वजह से जल्दी खत्म हुई शो की शूटिंग

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo: Instagram

मुंबई: टीवी के पॉपुलर शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन (Khatron Ke Khiladi 11) की शूटिंग शुरू हो चुकी है। शो की शूटिंग भारत से बाहर साउथ अफ्रीका के केपटाउन में हो रही है। इसके लिए पूरी टीम भी केपटाउन पहुंच चुकी है। स्टार्स की यहां की फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद से फैंस को शो का बेसब्री से इंतजार है। अब शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। अब हाल ही में राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर राहुल ने फोटो शेयर कर बताया कि वह साउथ अफ्रीका ने रवाना हो गए हैं। वह अकेले नहीं उनके साथ शो के बाकी सेलेब्स भी थे। दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी में राहुल के साथ दिव्यांका त्रिपाठी, विशाल आदित्य सिंह, वरुण सूद, अनुष्का सेन भी नजर आ रहे हैं। 

पहली फोटो शेयर कर राहुल ने लिखा था, ‘बाय साउथ अफ्रीका, यहां मजा आया’. वहीं दूसरी फोटो के साथ राहुल ने लिखा, ‘जाने से पहले सबके साथ में एक आखिरी फोटो।’ वहीं अर्जुन बिजलानी ने भी श्वेता तिवारी और सना मकबूल के साथ वीडियो शेयर कर बताया कि केप टाउन में उनका आखिरी दिन है और वह सभी को मिस करेंगे। श्वेता वीडियो में कहती हैं कि वह एक्साइटेड हैं क्योंकि अब वह फाइनली अपने बच्चों से मिलने वाली हैं। अब सेलेब्स के सोशल मीडिया अकाउंट से तो यही पता चल रहा है कि सभी भारत वापस आ रहे हैं। हालांकि शो का फिनाले वहीं शूट हो गया है या मुंबई आकर होगा ये कन्फर्म नहीं है। बता दें कि कोविड की वजह से शो की शूटिंग इस बार जल्दी खत्म कर दी है। केपटाउन में शो की शूटिंग बायो बबल में हुई थी।

इससे पहले निक्की तंबोली और अभिनव शुक्ला के बाहर होने और राहुल वैद्य, दिव्यांका त्रिपाठी, वरुण सूद और अर्जुन बिजलानी के टॉप 4 होने की खबर आई थी। अभिनव से पहले निक्की शो से बाहर हो गई थीं क्योंकि कुछ दिनों पहले टोनी कक्कड़ के साथ उनका गाना नंबर लिख रिलीज हुआ है। गाने के रिलीज होने के दौरान वह टोनी कक्कड़ के साथ नजर आई थीं। फैंस निक्की को देखकर शॉक्ड हो गए थे।