मनोरंजन

Published: Feb 06, 2022 10:54 AM IST

Lata Mangeshkar deadमुंबई में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा महान गायिका लता मंगेशकर अंतिम संस्कार

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: भारत की ‘मेलोडी क्वीन’ के रूप पहचाने जाने वाली महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का निधन हुआ है। रविवार को 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ है। बहुमुखी गायिका लता दीदी ने लगभग आठ दशकों के करियर में 36 भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी थी। ब्रीच कैंडी अस्पताल के चिकित्सा निदेशक ने बताया कि मंगेशकर का सुबह 8.12 बजे निधन हो गया। अस्पताल ने बताया कि ‘वह यहां एक कोविड रोगी के रूप में आई थी। हमने लीजेंड लता ताई को बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन बढ़ती उम्र के कारण उन में काफी जटिलताएं थी। मंगेशकर को पहले कोविड -19 और बाद में निमोनिया होने का पता चला था।

मिली जानकारी के अनुसार, लता मंगेशकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुंबई के शिवाजी पार्क में सार्वजनिक दर्शन होंगे। बीएमसी इससे जुड़ी व्यवस्था में जुड़ गई है।  

 

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा- ‘लता-जी का निधन मेरे लिए हृदयविदारक है, जैसा कि दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए है। उनके गीतों की विशाल श्रृंखला में, भारत के सार और सुंदरता को प्रस्तुत करते हुए देखा गया, पीढ़ियों ने अपनी आंतरिक भावनाओं की अभिव्यक्ति पाई। भारत रत्न, लता-जी की उपलब्धियां अतुलनीय रहेंगी।‘