लता मंगेशकर के निधन के बाद इमोशनल हुईं बहन उषा मंगेशकर, बोलीं- ‘वह अब नहीं रहीं…’

    Loading

    महान गायिका लता मंगेशकर का रविवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। उनकी छोटी बहन उषा मंगेशकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘वह (लता मंगेशकर) अब नहीं रहीं। उनका सुबह निधन हो गया।’’ गायिका कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई थीं और उन्हें बीमारी के मामूली लक्षण थे। उन्हें आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर प्रतीत समदानी और उनकी टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। मंगेशकर की हालत में सुधार हुआ था और वेंटिलेटर हटा दिया गया था, लेकिन शनिवार को उनका स्वास्थ्य फिर बिगड़ गया था।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

     

    गौरतलब है कि लता को पिछले हफ्ते वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वह इस दौरान बेहोश थी। शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि ‘उनकी हालत नाजिक है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वह आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में है।‘