Request to build a memorial of Lata Mangeshkar in Mumbai, BJP leader Ram Kadam wrote a letter to CM Uddhav Thackeray
File

    Loading

    मुंबई: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। महान गायिका ने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर ने आखिरी सांस ली है। वह 92 साल की थी। लता मंगेशकर के निधन की खबर से बॉलीवुड और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की रह दौड़ पड़ी है। नेता से लेकर अभिनेता तक लता मंगेशकर को सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि देते दिखाई दे रहे हैं। शिवसेना सांसद संजय राउत ने ट्वीट कर दी जानकारी है। 

     

    आपको बता दें, लता मंगेशकर लगभग एक महीने से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थी। उनकी कोरोना मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद गायिका को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में भर्ती होने के बाद पता चला कि लता मंगेशकर को निमोनिया भी हुआ। जब से लता मंगेशकर आईसीयू में भर्ती थी तब से फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे थे।

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Lata Mangeshkar (@lata_mangeshkar)

     

    गौरतलब है कि लता को पिछले हफ्ते वेंटिलेटर से हटा दिया गया था। इसके बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था। वह इस दौरान बेहोश थी। शनिवार को ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ प्रतीत समदानी ने लता मंगेशकर के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि ‘उनकी हालत नाजिक है। उन्हें वेंटिलेटर पर शिफ्ट किया गया है। वह आईसीयू में डॉक्टरों की एक टीम की निगरानी में है।‘