लता मंगेशकर की हालत नाजुक, तबियत बिगड़ने पर शिफ्ट किया गया वेंटिलेटर पर

    Loading

    मुंबई: सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) को मुंबई के अस्पताल में भर्ती हुए लगभग एक महीना हो चुका है। महान गायिका ने इस साल की शुरुआत में COVID 19 से जुड़ी समस्या के चलते ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टर ने लता की सेहत के बारे में जानकारी देते हुए बताया था कि उन्हें निमोनिया भी हुआ है। आपको बता दें, जब से लता मंगेशकर आईसीयू में हैं, तब से फैंस उनकी अच्छी सेहत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच गायिका को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। 

    लेटेस्टअपडेट के अनुसार, महान गायक की तबीयत एक बार फिर खराब हो गई है। उनकी सेहत पहले से गंभीर बताई जा रही है। ANI से बात करते हुए ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉक्टर प्रतीत समदानी बताया कि ‘उनकी हालत गंभीर है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वह डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती है।’

     

    आपको बता दें, लता मंगेशकर ने अपने शानदार गायन करियर की शुरुआत साल 1942 में 13 साल की उम्र में की थी। उन्होंने अपने करियर में 30,000 से ज्यादा गाने गाए हैं। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि हिंदी के अलावा लता ने कई भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं।

    Veteran singer Lata Mangeshkar’s health condition has deteriorated again, she is critical. She is on a ventilator. She is still in ICU and will remain under the observation of doctors: Dr Pratit Samdani, Breach Candy Hospital

    (file photo) pic.twitter.com/U7nfRk0WnM

    — ANI (@ANI) February 5, 2022

    फिल्म इंडस्ट्री में अपने बेहतरीन योगदान के चलते भारत की मेलोडी क्वीन को अब तक पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। वह भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न की प्राप्तकर्ता भी हैं।