मनोरंजन

Published: Nov 02, 2021 02:59 PM IST

Chhath Pujaछठ पूजा के मौके पर सुने ये 5 टॉप भोजपुरी गाने जो बना देंगे आपका दिन खास

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: छठ पूजा (Chhath Pooja) का त्योहार नजदीक है। इस साल 10 नवंबर 2021 को मनाया जायेगा ये त्योहार। छठ पूजा का ये त्योहार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाई जाती है। छठ पूजा में सूर्य देव की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार ऐसा भी कहा गया है की इस दिन माता छठी(सूर्य की पत्नी) की पूजा होती है। इस पूजा के जरिये हम भगवान सूर्य को धन्यवाद देते हैं और उनसे अपने अच्छे स्वास्थ्य और रोग मुक्त रहने की कामना करते है। छठ पूजा दो बार मनाई जाती है एक बार चैत्र दूसरी बार कार्तिक मास में भी मनाया जाता हैं। 

छठ पूजा का ये त्योहार बिहारियों के लिए बहुत खास होता हैं। इस दिन सभी लोग अपने परिजनों से मिलते हैं। ऐसे में आज हम आपको छठ पूजा में बजने वाले 5 गानों के बारे में बताते हैं। 

गाना ‘सुनी पुकार छठी मईया हमार’ एलबम का है। इस गाने को अनुराधा पौडवाल, सुनील छैला बिहारी और कल्पना ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। 

गाना ‘दरस दिखा एई दीनानाथ’ इस एल्बम को अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अपनी खूबसूरत आवाज दी हैं। 

गाना ‘कांच ही बांस के बहंगिया बहंगी लचकत जाये’ इस एलबम को एक्ट्रेस और गायिका अक्षरा सिंह ने साल 2017 में गाया था। 

गाना ‘बहंगी छठ मईया की जय’ इस एल्बम को गायिका अनुराधा पौडवाल ने गया हैं। 

गाना ‘बनवले रहिह सुहाग’ इस एल्बम को अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने गया हैं।