मनोरंजन

Published: Feb 14, 2022 11:43 AM IST

Mandira Bedi Emotional Postमंदिरा बेदी पति राज कौशल को याद कर हुईं इमोशनल, कहा- आज हमारी 23वीं सालगिरह होती

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : अभिनेत्री (Actress) मंदिरा बेदी (Mandir Bedi) आज (Today) ही के दिन (14 फरवरी) निर्देशक (Director) राज कौशल (Raj Kaushal) से शादी (Married) की थी। ये एक-दुसरे के साथ काफी खुशी जीवन बिता रहे थे, लेकिन राज कौशल की 30 जून 2021 को ह्रदय गति रुक जाने की वजह से उनका निधन हो गया था। निर्देशक अपनी पत्नी और दो बच्चों को अकेला छोड़ इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। जिसके बाद अभिनेत्री पूरी तरह से टूट गई।

राज कौशल के जाने का बहुत बुरा असर मंदिरा बेदी के ऊपर पड़ा। अगर आज निर्देशक जीवित होते तो आज ये दोनों अपना 23 वीं शादी की सालगिरह मनाते। लेकिन ऐसा नहीं है। मंदिरा बेदी आज इस मौके पर अपने पति को याद करते हुए इमोशनल हो गई है। उन्होंने अपने इन्स्टाग्राम पर अपने पति के साथ 2 तस्वीरें पोस्ट की है, साथ ही अपने कैप्शन में लिखी ‘आज हमारी 23वीं शादी की सालगिरह होती। #वैलेंटाइन डे’।

उनके इस इमोशनल पोस्ट को पढ़कर फैंस के साथ साथ सेलेब्स की भी आंखें नम हो गई है। सब उनके इस पोस्ट पर उन्हें हिम्मत दे रहे है। इससे पहले भी अभिनेत्री ने एक पोस्ट किया था। पोस्ट में एक कागज पर ‘ब्रेथ’ लिखा था। जिसके कैप्शन में मंदिरा बेदी ने लिखा था ‘बस सांस लें..’।   

गौरतलब है की मंदिरा बेदी हाल ही में हुई अभिनेत्री मौनी रॉय और सूरज नाम्बियार की शादी में दिखाई दी थी। मंदिरा बेदी कई फिल्मों और टेलीविजन शो में अपनी भूमिका निभा चुकी है।