मनोरंजन

Published: Jun 11, 2022 06:28 PM IST

Hit-The First Case Motion Poster Out 'हिट-द फर्स्‍ट केस' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज, इंटेंस लुक में नजर आए राजकुमार राव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) राजकुमार राव (Rajkumar Rao) अपने फैंस में अपनी एक अलग पहचान बना चुके है। फैंस भी उनके फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते है। राजकुमार राव की अभिनीत आगामी फिल्म ‘हिट-द फर्स्‍ट केस’ का मोशन पोस्टर आज रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में अभिनेता एक नए किरदार में नजर आएंगे। राजकुमार राव ने इस मोशन पोस्टर को अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। जिसमें वो काफी रहस्यमय चेहरे में नजर आ रहे है।

अभिनेता ने अपने लुक का पोस्टर भी शेयर किया है। पोस्टर में राजकुमार राव बड़ी आंखें किए दोनों कानों में इअरिंग पहने दाढ़ी-मूंछ के साथ दिखाई दे रहे है। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘पहला रहस्य खोलना। 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है! ‘हिट-द फर्स्‍ट केस’ इस फिल्म में राजकुमार राव के साथ पहली बार एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा भी अपने नए किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में इनकी जोड़ी को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित है।

फिल्म ‘हिट-द फर्स्‍ट केस’ तेलुगू फिल्म का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का तेलुगू संस्करण साल 2020 में रिलीज हुई थी। डॉ शैलेश कोलानू द्वारा निर्देशित इस फिल्म में राजकुमार राव एक पुलिस अधिकारी विक्रम की भूमिका निभा रहे हैं।

Koo App

इस फिल्म की कहानी एक पुलिस वाले के इर्द-गिर्द घूमती रहती है। जो एक लापता महिला की तलाश में है। ये फिल्म 15 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।