मूवीज़

Published: Jun 03, 2023 12:34 PM IST

Anupam Kherअनुपम खेर ने लग्जरी गाड़ियां छोड़ मुंबई मेट्रो में किया सफर, 'विजय 69' के क्रू मेंबर्स भी साथ आए नजर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Twitter

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘विजय 69’ (Vijay 69) को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपनी लग्जरी गाड़ियों को छोड़कर मुंबई मेट्रो (Mumbai Metro) में सफर किया है। एक्टर ने अपने इस सफर का एक वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर भी शेयर किया है। वीडियो में अनुपम खेर हाथ में स्लिंग लगाए स्पंच बॉल लिए नजर आ रहे हैं। उनके साथ मेट्रो में उनकी फिल्म ‘विजय 69’ के क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं।

इस दौरान मेट्रो में सभी स्पंच बॉल से खेलते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वहीं अनुपम खेर के फैंस उनके साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम खेर ने लिखा, “मुंबई मेट्रो में ‘विजय 69’ के क्रू मेंबर्स के साथ दहिसर के पास आनंद नगर से अंधेरी के डीएन नगर तक यात्रा करना वास्तव में एक अद्भुत अनुभव था। आरामदायक, विशाल, सुरक्षित, साफ और स्वच्छ। बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित। अत्यधिक कुशल सुरक्षा। बिल्कुल समयनिष्ठ। मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण और सरकार को बधाई। महाराष्ट्र का। जय हो!”

बता दें कि पिछले महीने अनुपम खेर अपनी स्पोर्ट्स ड्रामा ‘विजय 69’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उनके कंधे में चोट आई है। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने अपने एक पोस्ट के जरिए फैंस को दिया था। अक्षय रॉय द्वारा निर्देशित फिल्म ‘विजय 69’ के अलावा अनुपम खेर ‘इमरजेंसी’, और ‘मेट्रो… इन दिनों’ में भी नजर आएंगे।