
मुंबई : भोजपुरी (Bhojpuri) एक्टर (Actor) और सिंगर (Singer) मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) एक्टिंग की दुनिया से लेकर राजनीति दुनिया तक शुमार हैं। एक्टर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। सांसद मनोज तिवारी ने 2 जून को अपनी पत्नी सुरभि तिवारी (Surbhi Tiwari) का बर्थडे सेलिब्रेट किया है। जिसका एक वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि तिवारी केक काटकर अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। वहीं सुरभि की गोद में उनकी 6 महीने की छोटी बेटी भी बैठे दिखाई दे रही है। बगल में मनोज तिवारी भी बैठे दिखाई दे रहे हैं। सुरभि केक काट कर सबसे पहले अपने पति मनोज को खिलाती हैं। जिसके बाद वो अपनी बेटी को भी केक खिलाती हैं। इस पल से सुरभि तिवारी के फेस पर खुशी साफ झलक रही है।
View this post on Instagram
वीडियो शेयर कर मनोज तिवारी ने कैप्शन में लिखा, “सांसद की पत्नी के रूप में जिम्मेदारियां भी अलग होती हैं और जीवन भी.. पर आप अच्छा निभा रही हो सुरभि.. जन्मदिन मुबारक हो.. खुश रहिए स्वस्थ रहिए।” अब उनके इस वीडियो पर सभी सुरभि को बर्थडे की शुभकामनाएं दे रहे हैं। बता दें कि मनोज तिवारी ने साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान सुरभि तिवारी से दूसरी शादी की थी। पिछले साल दिसंबर महीने में 51 साल की उम्र में मनोज तिवारी अपनी तीसरी बेटी के पिता बने हैं।