मूवीज़

Published: Oct 05, 2023 09:02 AM IST

Leo Trailer Release Date थलापति विजय स्टारर 'लियो' से अर्जुन सरजा का पोस्टर जारी, आज रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - SunTV/Twitter

मुंबई : साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) स्टारर मोस्ट अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ (Leo) के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। फिल्म डायरेक्टर लोकेश कनगराज (Lokesh Kanagaraj) ने फिल्म ‘लियो’ के लिए दूसरी बार थलापति विजय से हाथ मिलाया है। दोनों के सहयोग की पहली फिल्म 2021 में रिलीज हुई थी। हाल ही में फिल्म ‘लियो’ के मेकर्स ने फिल्म के स्टार कास्ट संजय दत्त का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया था। जिसमें एक्टर दमदार लुक में एंथनी दास के किरदार में नजर आए थे।

वहीं अब मेकर्स ने फिल्म के तीसरे स्टार कास्ट अर्जुन सरजा का भी फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया है। फिल्म के मेकर्स सन टीवी और सेवन स्क्रीन स्टूडियो ने अपने ऑफिसियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से अर्जुन सरजा का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में अर्जुन सरजा ब्लैक शर्ट पहने हाथ में एक जलती हुई सिगरेट लिए नजर आ रहे हैं। पोस्टर में एक्टर का फुल स्वैग देखने को मिल रहा है।

सेंसर बोर्ड से फिल्म को U/A सर्टिफिकेट मिला 

फिल्म ‘लियो’ में अर्जुन सरजा हेरोल्ड दास का रोल प्ले करते नजर आएंगे। मेकर्स ने फिल्म से अर्जुन सरजा का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी करते हुए फिल्म ‘लियो’ के ट्रेलर रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है। फिल्म का ट्रेलर आज यानी 5 अक्टूबर को रिलीज होगा। बता दें कि फिल्म ‘लियो’ को सेंसर बोर्ड से ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट मिला है।

ये स्टार्स भी आएंगे नजर 

बता दें कि लोकेश कनगराज द्वारा निर्देशित ‘लियो’ में थलापति विजय, संजय दत्त और अर्जुन सरजा के अलावा तृषा कृष्णनन, गौतम वासुदेव मेनन, मंसूर अली खान, प्रिया आनंद और मैसस्किन जैसे अन्य स्टार्स भी अपनी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।