मूवीज़

Published: Mar 06, 2023 03:04 PM IST

Janhvi Kapoorजान्हवी कपूर ने अपने बर्थडे पर फैंस को दिया खास गिफ्ट, शेयर की ‘NTR 30’ से अपना फर्स्ट लुक

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - Instagram

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस (Actress) जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। आज उन्होंने अपने फैंस के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एनटीआर 30’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर की हैं। जो उनके प्रशसंकों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक्ट्रेस इस फिल्म से साउथ डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में वो साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म ‘NTR 30’ से अपना फर्स्ट लुक शेयर की हैं। जिसमें उन्हें साड़ी में झील के किनारे बैठा हुआ देखा जा सकता है।

एक्ट्रेस ने फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा, “यह आखिरकार हो रहा है मेरे पसंदीदा जूनियर एनटीआर  के साथ सेट सैल करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती।” फैंस उनके इस फर्स्ट लुक पोस्टर को देखकर काफी खुश हैं। वहीं उनके इस फर्स्ट लुक पोस्टर को लाइक करते हुए जूनियर एनटीआर ने लिखा, “बोर्ड पर आपका स्वागत है। जान्हवी आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं … एक महान है!”

बता दें कि जान्हवी कपूर की अपकमिंग फिल्मों में ‘मिस्टर एंड मिसेज माहि’, ‘बवाल’ और ‘तख्त’ लाइन में है। एक्ट्रेस आखिरी बार फिल्म ‘मिली’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ सनी कौशल और मनोज पाहवा भी अहम भूमिका में दिखाई दिए थे। मथुकुट्टी जेवियर ने फिल्म का निर्देशन किया था और जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर और ज़ी स्टूडियोज ने फिल्म का निर्माण किया था।