मूवीज़

Published: Jan 28, 2023 10:20 AM IST

Animal Leaked Video'एनिमल' के सेट से लीक हुआ रणबीर कपूर का वीडियो! कुछ इस अंदाज में नजर आए एक्टर

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo - @akshaykapoor93 Twitter

मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी अपकमिंग फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं। फिल्म में दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। लव रंजन खुराना की निर्देशित ये फिल्म होली के मौके पर 8 मार्च, 2023 को थिएटरों में रिलीज होगी। वहीं रणबीर कपूर की दूसरी आगामी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘एनिमल’ है।

जिसका फर्स्ट लुक पोस्टर नए साल पर, 1 जनवरी, 2023 को रिलीज हुआ है। जिसमें रणबीर कपूर का एक अलग अंदाज देखने को मिला है। पोस्टर में रणबीर कपूर खून से लथपथ, हाथों में कुल्हाड़ी लिए सिगरेट जलाते हुए नजर आए हैं। वहीं अब उनकी फिल्म ‘एनिमल’ के सेट से उनका वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुआ है। जिसमें रणबीर कपूर ब्लू कलर के थ्री पीस सूट, लंबे बाल और दाढ़ी के साथ अपनी आंखों पर चश्मा लगाए दिखाई दे रहे हैं।

वो सेट पर फिल्म के सीन की शूटिंग कर रहे हैं। रणबीर कपूर के इस वीडियोज को ranbirkapooruniverse और @akshaykapoor93 नाम के सोशल मीडिया यूजर द्वारा शेयर किया गया है। जिसमें कथित तौर पर फिल्म ‘एनिमल’ की शूटिंग को दिल्ली में होता हुआ बताया गया है।

संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डीमरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। पैन इंडिया लेवल यह फिल्म 11 अगस्त, 2023 को हिंदी समेत कई अन्य भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।