मूवीज़

Published: Jan 13, 2021 03:25 PM IST

मनोरंजनअपनी रिस्क पर करें परिणीति चोपड़ा संग इस ट्रेन की यात्रा, देखें वीडियो

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई. कोरोना वायरस (Cporonavirus) के चलते कई फिल्में OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ हो रही हैं। इसी बीच खबर मिली है कि एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की फिल्म ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ (The Girl On The Train) की रिलीज डेट सामने आ गयी है। परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की यह फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज़ होने वाली है। 

हाल ही में नेटफ्लिक्स (Netflix) ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया है। वहीं, इसके साथ फिल्म की रिलीज डेट की भी जानकारी दी है। नेटफ्लिक्स (Netflix) ने फिल्म का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘इस अनोखी ट्रेन यात्रा में परिणीति चोपड़ा के साथ आइए। चेतावनी- अपने रिस्क पर ट्रेन में चढ़िए।’ वहीं, परिणीति की यह फ़िल्म 26 फरवरी को नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज़ होगी। 

बता दें कि, परिणीति (Parineeti Chopra) की ‘द गर्ल ऑन द ट्रेन’ एक मिस्ट्री-थ्रिलर फ़िल्म है। यह एक हॉलीवुड फ़िल्म का रीमेक है। फ़िल्म का निर्देशन रिभु दासगुप्ता ने किया है।