मनोरंजन

Published: Feb 19, 2022 09:42 PM IST

Munmun Dutta Started Food Businessमुनमुन दत्ता ने फूड बिजनेस में रखा कदम, मुंबईकरों से आर्डर के लिए की रिक्वेस्ट

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Instagram

मुंबई : मशहूर (Famous) टेलीवीजन (Television) शो (Show) ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की सबसे सुंदर (Beautiful) अदाकारा (Actress) बबिता जी (Babita ji) जिसको देख जेठा लाल कहीं खो से जाते है। उनको लेकर एक बड़ी खुश खबर सामने आई है। जी हां बबिता (मुनमुन दत्ता) एक्टिंग के साथ-साथ अब फूड बिजनेस में भी अपना कदम रखी है।

उन्होंने अपने सपने को पूरा करते हुए इस नए बिजनेस को स्टार्ट किया है। इसमें उनके भाई राखी और रेड चिली एंटरटेनमेंट के मालिक केयूजर भी पार्टनरशिप है। अदाकारा अपने इस नए फूड बिजनेस से काफी खुश है और उत्साहित है। उन्होंने खुद इसकी जानकारी अपने इन्स्टाग्राम पर एक पोस्ट और वीडियो के जरिए अपने फैंस को दी है। उन्होंने अपने अनाउंसमेंट में कहा की उनका सभी ब्रांड प्योर वेजिटेरियन है।

जिसमें ‘फेब 87’ – कॉन्टिनेंटल फूड, ‘द मांक स्पून’ – चाइनीज फूड, ‘बॉलीवुड जूस फैक्ट्री’ – अलग-अलग टेस्ट के जूस, ‘चहा ठेपला’ – गुजरती स्पेशल है। इतना ही नहीं उन्होंने अपने पोस्ट में अपना कांटेक्ट नंबर भी दिया है। ये सुविधा ऑनलाइन जोमैटो और स्विगी पर भी आर्डर कर उपलब्ध करा सकते है।

मुनमुन दत्ता ने इस बिजनेस को अभी सिर्फ मुंबई में ही शुरू किया है, लेकिन जल्द ही कई जगहों पर इसे लांच करेंगी। उन्होंने मुंबईकरों से उनके फूड को आर्डर करने की भी रिक्वेस्ट की है।  

इससे पहले मुनमुन दत्ता ने अपने इन्स्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें वो फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के गाने ढोलिडा पर झूमती नजर आई थी। वो अपने इस डांस से काफी खुश थी। उनके साथ-साथ उनके फैंस को भी उनका डांस काफी पसंद आया था।