मनोरंजन

Published: Apr 20, 2022 05:37 PM IST

Mahesh Bhatt-Soni Razdan Wedding Anniversary नीतू कपूर ने अपने समधी-समधन को 36वीं सालगिरह पर दी बधाई, ऐसे दी शुभकामनाएं

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Neetu Kapoor Instagram

मुंबई : रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अभी हाल ही में शादी (Wedding) के बंधन में बंधे है। बीते 14 अप्रैल को ये कपल (Couple) अपने परिवार (Family) और खास करीबियों की मौजूदगी में शादी के साथ फेरे लिए है। अब आलिया भट्ट कपूर फैमिली की बहू बन गई है। आज आलिया भट्ट के माता-पिता सोनी राजदान और महेश भट्ट के शादी की 36वीं सालगिरह है। उनको सुबह से उनके चहेतों के फोन कॉल्स और बधाईयां आ रही है।

ऐसे में उनकी समधन नीतू कपूर भी इस मामले में पीछे नहीं रही उन्होंने भी अपने समधी-समधन को शादी की बधाईयां दी। इतना ही नहीं नीतू कपूर ने अपने इन्स्टाग्राम स्टोरी पर महेश भट्ट और सोनी राजदान की तस्वीर शेयर करते हुए लिखी, ‘शादी के वर्षगांठ की बधाई समधन और समधीजी, ढ़ेरों प्यार!’ वहीं नीतू कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी महेश भट्ट और सोनी राजदान को शादी के सालगिरह की बधाई दी है।

इस खास मौके पर सोनी राजदान भी अपने इन्स्टाग्राम पर अपनी और अपने पति महेश भट्ट की पुरानी तस्वीर शेयर की है। साथ ही उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा, ‘न उम्र उसे मुरझा सकती है और न रीति उसकी अनंत विविधता को पुरानी।’ ये उदाहरण हमारी शादी पर भी लागू हो सकता है। वर्षगांठ की बधाई मेरे ओल्ड चैप आगे के और मजेदार समय के लिए चीयर्स।’ उनके प्रशंसक और सेलेब्स उनके इस पोस्ट को खूब पसंद कर रहे है साथ ही उन्हें बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे है।