मनोरंजन

Published: Oct 03, 2021 03:40 PM IST

Neha Dhupia Baby Boyनेहा धूपिया दोबारा बनीं मां, दिया बेटे को जन्म

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

Neha Dhupia became a mother again, gave birth to a son: अभिनेत्री नेहा धूपिया और अंगद बेदी के यहां रविवार को एक बच्चे का जन्म हुआ। दंपति का यह दूसरा बच्चा है। दंपति की एक दो वर्षीय बेटी है, जिसका नाम मेहर है। धूपिया ने जुलाई में गर्भवती होने की जानकारी दी थी। बेदी ने इंस्टाग्राम पर किए गए पोस्ट में कहा कि धूपिया (41) और शिशु दोनों ठीक हैं।

बेदी ने कहा, “ ईश्वर की कृपा से हमारे यहां आज बेटे का जन्म हुआ है। नेहा और शिशु दोनों ठीक हैं।” 38 वर्षीय अभिनेता ने लिखा, “बेदी परिवार में बेटे का आगमन। वाहे गुरु मेहर करें। इस पूरे सफर में हिम्मत न हारने के लिए नेहा आपका शुक्रिया। हम चारों के लिए यह लम्हा यादगार रहे।” 

आपको बता दें कि नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई साल 2018 में सात फेरे लिए थे और खास बात ये है कि उसी साल 18 नवंबर में दोनों बेटी मेहर के पैरेंट्स बने थे।