मनोरंजन

Published: Nov 10, 2021 12:27 PM IST

Gossipप्रियंका चोपड़ा को हीरे की अंगूठी देने के लिए निक को बेचनी पड़ी थी अपनी ये प्रॉपर्टी, रिंग की कीमत जानकर छूट जाएंगे आपके पसीने

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक, अपनी पहचान बनाने वाली प्रियंका चोपड़ा की शादी सबसे चर्चित रही है। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपना सफर तय चुकीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। 2018 में प्रियंका ने अमेरिकन सिंगर निक जोनास (Nick Jonas) से शादी करके सबको चौंका दिया। प्रियंका अब भले शादी के बाद विदेश शिफ्ट हो गई हों लेकिन फैंस के बीच वह हमेशा छाई रहती हैं। प्रियंका भी अपने फैंस से उतना ही प्यार करती है। 

प्रियंका और निक के फैंस उनकी जोड़ी को बहुत पसंद करते है। फैंस को हमेशा उनकी वीडियोज और फोटोज का इंतज़ार रहता है। ऐसे में अब प्रियंका ने हॉलीवुड मीडिया से खास बातचीत के दौरान अपनी सबसे प्यारी और महंगी चीज के बारे में बताया है। दरअसल हाल ही प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया की निक ने उन्हें बेशकीमती सगाई की अंगूठी दी है। साथ ही एक्ट्रेस ने बताया की अंगूठी उनके लिए सबसे प्यारी और महंगी हैं। 

एक्ट्रेस ने कहा- अगर मैं ऐसा नहीं कहूंगी तो मुझे किल कर देंगे। लेकिन मैं अपनी ज्वैलरी के मामले में बहुत ही सेंटीमेंटल हूं। मेरी सगाई की अंगूठी मुझे मेरी पुराने दिनों की याद दिलाती है।’ गौरतलब है कि निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा को लगभग 2 लाख डॉलर कीमत की अंगूठी गिफ्ट किया था। यह तक की निक को सगाई की रिंग खरीदने के लिए निक जोनस को अपना एक स्टोर तक बेचना पड़ गया था। 

गौरतलब है कि निक और प्रियंका अक्सर एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में, एक कॉन्सर्ट के दौरान निक ने प्रियंका को परफेक्ट लाइफ पार्टनर कहा था। इस पर उनके भाई ने भी रिएक्ट किया था। निक ने कहा था-  अगर मैंने कभी अपने जीवन में कोई अच्छा निर्णय लिया है तो वो है प्रियंका से शादी करना। शुक्र है कि मुझे परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिला।’