मनोरंजन

Published: Jan 22, 2022 08:39 AM IST

Priyanka Chopra Welcome First Babyप्रियंका चोपड़ा सरोगेसी से बनीं मां, पति निक जोनस ने पोस्ट जारी कर जाहीर की खुशी

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)  को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अभिनेत्री ने एक पोस्ट जारी कर बताया कि वह एक बच्चे की मां बन गई है। इसके साथ ही प्रियंका ने पोस्ट के जरिए अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करने के लिए गोपनीयता की मांगी की है। आपको बता दें, प्रियंका और निक का पहला बच्चा है। प्रियंका ने पति निक जोनस (Nick Jonas) को टैग करते हुए इंस्टाग्राम पर एक नोट साझा करते हुए लिखा, ‘हमें यह पुष्टि करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि हमने सरोगेट के माध्यम से एक बच्चे का स्वागत किया है।‘ 

अदाकारा ने आगे बताया कि ‘हम सम्मानपूर्वक इस विशेष समय के दौरान गोपनीयता की मांग करते हैं क्योंकि हम अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित करना चाहते है बहुत – बहुत धन्यवाद।‘ यही पोस्ट निक जोनस ने भी अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर किया है। 

साल 2021 में ओपरा विनफ्रे को दिए अपने इंटरव्यू में निक के साथ एक परिवार शुरू करने के बारे में प्रियंका ने कहा था कि ‘हां बिल्कुल, जब भी सही समय होता है, यह कुछ ऐसा होता है जो हम निश्चित रूप से चाहते हैं।‘ मालूम हो कि साल 2018 में प्रियंका ने निक के साथ राजस्थान के उम्मेद भवन में रॉयल स्टाइल के साथ शादी की थी। इनकी शादी में परिवार, करीबी दोस्तों के अलावा कुछ बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे।