मनोरंजन

Published: Nov 09, 2021 05:21 PM IST

Satyameva Jayate 2नोरा फतेही करेंगी एक और नया धमाका, Kussu Kussu गाना मचाएंगे तहलका 

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। नोरी फतेही अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वह अपने लुक और फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। यही वजह है कि उनके फैन-फॉलोइंग की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज नोरा बॉलीवुड की टॉप डांसर और एक्ट्रेस में से एक हैं। ऐसे में नोरा फिर से एक बार जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला कुमार (Divya Khosla Kumar) की आने वाली फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ की वजह से एक बार सुर्खियों में छाई हुई हैं। 

दरअसल ‘सत्यमेव जयते 1’ में अपना ‘दिलबर’ से अपना जलवा दिखने के बाद एक्ट्रेस ‘सत्यमेव जयते2’ में फिर एक बार अपने आइटम नंबर और डांस मूव्स से सबको दीवाना बनाने के लिए तैयार हैं। इस गाने का नाम ‘कुसु कुसु’ (Kussu Kussu) हैं। नोरा ने खुद इस गाने का टीजर वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। साथ ही वीडियो शेयर कर नोरा ने गाने के रिलीज़ डेट का भी ऐलान किया। यह गाना 10 नवंबर को रिलीज होगा। वीडियो में नोरा शिमरी ड्रेस में जबरदस्त बैली मूव्स करती  हैं। 

नोरा फतेही अक्सर अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके डांस का कोई सानी नहीं है। लोग नोरा के डांस वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्पी के साथ देखते हैं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने की वजह से उनके फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस के वीडियोज-फोटोज का इंतजार करते हैं। नोरा अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती हैं।