मनोरंजन
Published: Feb 04, 2022 06:25 PM ISTNora Fatehi Instagram Deleteनोरा फतेही का इन्स्टाग्राम अकाउंट हुआ डिलीट, फैंस हुए ना खुश
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) की अभिनेत्री (Actress) नोरा फतेही (Nora Fatehi) का इन्स्टाग्राम (Instagram) अकाउंट (Account) डिलीट (Delete) हो गया है। आज (शुक्रवार) दोपहर में जब उनका अकाउंट सर्च किया गया तो उनका अकाउंट इन्स्टाग्राम पर दिखाई नहीं दिया। अब सवाल ये है की क्यों अभिनेत्री ने अपनी इन्स्टाग्राम अकाउंट को डिलीट की लोगों के मन में ये भी ख्याल आ रहा है, की कहीं उनका अकाउंट डीएक्टिवेट तो नहीं हो गया।
हालांकि, अभी इसके पीछे की वजह जाहिर नहीं हो पाई है। इस खबर से उनके फैंस काफी उदास दिखें। अगर हम उनके फैन फॉलोइंग की बात करें, तो वह बहुत बड़ी थी अभिनेत्री के इन्स्टाग्राम पर 37 मिलियन से अधिक उनके फैन फॉलोइंग थे। अभिनेत्री अपने सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी और अपनी अपडेट्स इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करती थी। नोरा फतेही हाल ही में कोरोना पॉजिटिव हुई थी। बाद में उनका रिपोर्ट निगेटिव आया।
जिसके बाद वो अपनी छुट्टी मनाने दुबई चली गई और वहां से वो अपने बिताए पल की तस्वीरें अपने इन्स्टाग्राम पोस्ट करती थी। वहीं नोरा फतेही अपने वर्कआउट को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती है। अदाकारा हाल ही में गुरु रंधावा के साथ ‘डांस मेरी रानी’ वीडियो सांग में नजर आई। लोग उनके इस गाने को खूब पसंद कर रहे है। इस गाने की शूटिंग गोवा में हुई थी। इस गाने को रश्मि विराग ने लिखा था।