मनोरंजन

Published: Oct 06, 2021 12:55 PM IST

Nora Fatehiनोरा फतेही का छलका दर्द, कहा- स्ट्रगल के दिनों में वेट्रेस का काम किया करती थी, बताया कस्टमर कैसे करते थे बुरा बर्ताव

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: बॉलिवुड ऐक्‍ट्रेस और मशहूर डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। नोरी फतेही अपने बोल्ड और ग्लैमरस अंदाज की वजह से जानी जाती हैं। वह अपने लुक और फिटनेस पर काफी ध्यान देती हैं। यही वजह है कि उनके फैन-फॉलोइंग की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। आज नोरा बॉलीवुड की टॉप डांसर और एक्ट्रेस में से एक हैं। लेकिन नोरा का सफर इतना आसान नहीं था। अब हाल ही नोरा ने अपनी जिंदगी के स्ट्रग्लिंग दिनों के बारे में बताया है। 

हाल ही में नोरा एक रियलिटी शो में पहुंची थीं। शो में नोरा ने बताया कि जब वह  16 साल की थीं तब उन्होंने महिला वेटर का काम करना शुरू किया था। साथ ही नोरा ने बताया वह उनका मुख्य काम नहीं था बल्कि जेब खर्च कमाने के लिए करती थी। नोरा ने यह काम18 साल की उम्र तक किया। 

नोरा ने बताया जब वह वेटर का काम करती थी तब उन्हें कम्यूनिकेशन स्किल्स, पर्सनैलिटी, अच्छी याद्दाश्त को लेकर उन्हें काफी मुश्किलें आईं। नोरा ने आगे बताया कि कई बार कस्टमर्स के मन में काफी कुछ घटिया भी होता था और इस सिचुएशन को हैंडल करना हर किसी को पता होना चाहिए।

नोरा फतेही अक्सर अपने डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। उनके डांस का कोई सानी नहीं है। लोग नोरा के डांस वाले वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी दिलचस्पी के साथ देखते हैं। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहने की वजह से उनके फैंस बेसब्री से एक्ट्रेस के वीडियोज-फोटोज का इंतजार करते हैं। नोरा अक्सर अपने फैंस के लिए फोटोज शेयर करती हैं।