मनोरंजन

Published: Nov 19, 2021 02:29 PM IST

Viral Photoसुष्मिता सेन के जन्मदिन पर बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने शेयर की रोमांटिक Photos, कहा- 'हैप्पी बर्थडे बाबूश'

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम

मुंबई: सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) आज यानी 19 नवंबर को अपना जन्मदिन मना रही है। इस मौके पर उनके फैंस लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में उनके बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल (Rohman Showl) ने भी एक रोमांटिक तस्वीर शेयर किया है। साथ ही उन्हें जन्मदिन के बधाई देते हुए अपने प्यार का इजहार भी किया है। 

दरअसल रोहमन शॉल ने अपने इंस्टा स्टोरी में एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों ही बहुत क्यूट लग रहे हैं। तस्वीर में दोनों ने ब्लैक आउटफिट पहने हुआ हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘हैप्पी बर्थडे बाबूश’ साथ ही उन्होंने रेड हार्ट और गले वाले इमोजी भी जोड़े हैं।

गौरतलब है कि दोनों एक दूसरे को एक लंबे समय से डेट कर रहे हैं। दोनों एक साथ एक ही घर में रहते हैं। दोनों ने अब तक शादी नहीं की है लेकिन दोनों एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। गौरतलब है की सुष्मिता सेन का 46 वां जन्मदिन है। उनका जन्म 1975 को हैदराबाद में हुआ था। सुष्मिता ने सुबीर सेन और सुभ्रा सेन के घर जन्म लिया था। 

सुष्मिता ने 1994 में फेमिना मिस इंडिया का खिताब जीता था। इसी साल वे मिस यूनिवर्स चुनी गईं। उस वक्त उनकी उम्र केवल 18 साल थी। एक्ट्रेस का बचपन से ही एक्टिंग और मॉडलिंग की तरफ सुष्मिता का रुझान रहा है। साल 1994 में सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय दोनों ने ही मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया था। इस प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन को भारत की पहली महिला मिस यूनिवर्स के खिताब से भी नवाजा गया है।