मनोरंजन

Published: Mar 03, 2022 04:39 PM IST

Pankaj Tripathiपंकज त्रिपाठी ने एक अनोखे प्लेटफार्म पर निवेश करके किसान समुदाय का किया समर्थन

कंटेन्ट राइटरनवभारत.कॉम
Photo- Social Media

मुंबई : एक्टर (Actor) पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) अब तक अपने एक्टिंग (Acting) से दर्शकों (Audience) को खूब मनोरंजन (Entertainment) करा चुके है, लेकिन अब अभिनेता ने किसानों (Farmers) के हित में अपना कदम आगे बढ़ाया है। वो एक कृषि कंपनी (Agriculture Company) से जुड़ गए है। जो कृषि नेटवर्क के नाम से एक ऐप चलाती है। अभिनेता ने अपने पूंजी को इस कंपनी पर निवेश किया है और अब वो इस कंपनी के ब्रांड एंबेसडर बन गए है। कंपनी ने कहा की पंकज त्रिपाठी के इस संगठन से जुड़ने के बाद किसानों को जमीनी स्तर पर मदद मिलेगा।    

पंकज त्रिपाठी से किसानों को अपनी समस्याओं का हल मिलेगा। जिससे किसान समुदाय को फायदा होगा। अभिनेता ने अपनी बात रखते हुए कहा, ‘एक किसान परिवार में बड़ा होने के बाद, ये जानकारी हो चुकी है की किसान को किन-किन परेशानियों से गुजरना पड़ता है। मैं हमेशा से किसानों के समस्याओं को देखता रहा हूं। उनके समस्याओं को देखते हुए मैं बड़ा हुआ हूं। सही जानकारी का नहीं  मालूम होना ही किसानों की समस्या का मुख्य कारण है।

इस प्लेटफार्म के जरिए किसानों को जानकारियां दी जाएंगी और उनके समस्याओं को हल किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्हें इस कंपनी से ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों प्रकार से योगदान किया जाएगा। पंकज त्रिपाठी अपने काम को लेकर काफी एक्टिव रहते है। आगामी फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में अभिनेता अपनी भूमिका में दिखाई देंगे। इसके साथ ही एक्टर कई फिल्मों में अपनी भूमिका निभाने वाले है। जिसमें ‘लाल सिंह चड्ढा’, ‘फुकरे 3’, ‘ओह माय गॉड 2’ और ‘अभी तो पार्टी शुरू हुई है’ जैसी फिल्में शामिल है।